{"_id":"5f5e7a528ebc3e506511046f","slug":"accident-ambala-news-knl441177159","type":"story","status":"publish","title_hn":"होमगार्ड के जवान ने किया था रुकने का इशारा, कार चालक ने मार दी टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होमगार्ड के जवान ने किया था रुकने का इशारा, कार चालक ने मार दी टक्कर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला। बिना मास्क वाले वाहन चालकों की जांच कर रही पुलिस की पीसीआर को एक कार सवार टक्कर मारकर फरार हो गया। इसके बाद लापरवाह कार चालक ने दो मोटरसाइकिल सवार युवकों को भी टक्कर मारकर घायल कर दिया। हादसे में पुलिस के साथ चेकिंग कर रहा हरियाणा पुलिस का एक होमगार्ड भी बुरी तरह जख्मी हो गया। पुलिस ने उसकी शिकायत पर अब कार चालक के खिलाफ कई धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। आरोपी कार चालक मौके पर ही छोड़कर गया है। पुलिस ने उसे अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
हादसे में जख्मी हुए होमगार्ड के जवान ओमपाल ने बताया कि रविवार को वह पुलिस टीम के साथ जगाधरी रोड पर बिना मास्क वाले वाहन चालकों की जांच कर रहे थे। जांच टीम में कांस्टेबल सतबीर सिंह एचजीएच कुलदीप सिंह, विक्रम सिंह पीसीआर प्रभारी ईएसआई हरदेव सिंह, पीसीआर चालक राजेश कुमार, पीसीआर-8 के प्रभारी ईएएसआई जोगिन्द्र सिंह व चालक मनोज कुमार मौजूद थे। जब वे वाहनों की जांच कर रहे थे तभी एक कार चालक तेज गति से आया। ओमपाल ने उसे रुकने का इशारा किया था। मगर रुकने की बजाय उसने सीधे उसे टक्कर मार दी। जिसकी वजह से वह कार के बोनट पर गिर गया। उसके जमीन पर पर गिरते ही चालक कार को भगा ले गया। इसके बाद आरोपी चालक ने दो बाइक सवारों को भी अपनी चपेट में ले लिया । इसके बाद आरोपी चालक अपनी कार मौके पर ही छोड़कर भाग गया।