फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   accident

कैंटर की चपेट में आए दो दोस्त, एक की मौत, दूसरा पीजीआई रेफर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jan 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
accident
accident - फोटो : Ambala
चंडीगढ़ हाईवे पर रविवार देर रात एक रेस्टोरेंट से खाना खाकर निकले दो दोस्तों को चंडीगढ़ की तरह से आ रहे कैंटर ने अपनी चपेट में ले लिया। जिससे हिमाचल प्रदेश के चमौली वासी पंकज शाह की मौत हो गई जबकि उसका साथी जमन सिंह घायल हो गया। जिससे शहर नागरिक अस्पताल के ट्रामा अस्पताल ले जाया गया। जहां से उसकी हालत गंभीर होने के कारण चंडीगढ़ के सेक्टर-32 स्थित पीजीआई रेफर कर दिया गया। अस्पताल से सूचना मिलते ही बलदेव नगर चौकी पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परजिनों को सौंप दिया गया। कैंटर चालक की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार रविवार देर रात रात करीब साढ़े 10 बजे एमएमयू सदोपुर में बतौर कुक काम करने वाला पंकज शाह अपने दोस्त जमन के साथ चंडीगढ़ हाईवे के एक रेस्टोरेंट में खाना खाकर बाहर निकले थे। इस दौरान एक तेज रफ्तार कैंटर ने दोनों को अपनी चपेट में ले लिया। दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने पंकज को मृतक घोषित कर दिया। पंकज की वर्ष 2018 में शादी हुई थी और उसका एक दो महीने का बेटा भी है। पुलिस के अनुसार हादसे में एक व्यक्ति की मौत व दूसरा घायल हैं। आरोपी चालक को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed