फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   accident

फैक्ट्री से छुट्टी के बाद घर जा रही महिला की कार की टक्कर से मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 18 Nov 2019 01:27 AM IST
विज्ञापन
accident
शनिवार देर रात नारायणगढ़ रोड पर कार की टक्कर से टैगोर गार्डन वासी 36 वर्षीय किराएदार संतारा देवी की मौत हो गई। फैक्ट्री से छुट्टी के बाद वह घर जाते समय कार की चपेट में आ गई। धायलवस्था में उसे शहर नागरिक अस्पताल के ट्रामा सेंटर लाया गया लेकिन आपातकालीन ड्यूटी पर तैनात डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका के मकान मालिक राकेश कुमार के बयानों पर कार के अज्ञात चालक पर लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी गई।
विज्ञापन

केस के अनुसार मृतका मूलरूप से यूपी के आजमगढ़ की है। वह फैक्ट्री में काम करती थी। रात काम समाप्त होने के बाद सभी वर्कर बाहर निकल गए थे। उसी दौरान ठेकेदार राकेश को बाहर शोर सुनाई दिया। बाहर आकर देखा तो संतारा सड़क पर लहूलुहान पड़ी थी। बलदेवनगर चौकी इंचार्ज एएसआई शंभू के अनुसार सड़क हादसे में महिला की मौत के मामले में आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed