फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   accident

14 सवारियों से भरी पंजाब रोडेवज की खड़ी बस में ट्रक ने मारी टक्कर 5 घायल, एक की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Nov 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
accident
बस स्टैंड के सामने पंजाब रोडवेज की खड़ी बस को ट्रक ने टक्कर मारी दी। जिससे बस में सवार 35 वर्षीय युवक यादविन्द्र की मौत हो गई जबकि 32 वर्षीय एक युवक बुरी तरह घायल हो गया। पुलिस ने वाहन व शव कब्जे में लेकर आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार पंजाब रोडवेज नंग्गल की बस के चालक मनोहर लाल व परिचालक मनप्रीत सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह देहरादून से नंग्गल-ऊना जा रहा था। बस में करीब 14 सवारियां थी। सुबह करीब 8 बजे नारायणगढ़ के बस स्टैड पर सवारी ले रहे थे कि तभी रायपुरानी की तरफ से तेज रफ्तार ट्रक आया। ब्रेक लगाने पर उसका संतुलन बिगड़ गया और उसने बस की एक साइड में टक्कर दे मारी। इसी साइड में यादविन्द्र सिंह निवासी वार्ड न.10 बैठा था। बस में सवार मामचंद निवासी रामपुर और यादविन्द्र को ज्यादा चोट लगने पर सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां से डाक्टरों यादविंद्र की हालत चिंताजनक होने पर उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। लेकिन उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। पुलिस जांच अधिकारी बलकार के अनुसार पुलिस ने मौके पर पंहुच कर वाहनों व शव को कब्जे में लेकर बस चालक मनोहर लाल व परिचालक मनप्रीत और घायल मामचंद की शिकायत पर आरोपी चालक राजकुमार वासी मीरपुर जिला सिरमौर हिमाचल प्रदेश के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed