फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   ACB team inspected the construction work in Ambala

Haryana: एसीबी टीम ने की विकास कार्यों की जांच, निर्माणा सामग्री के लिए नमूने, भ्रष्टाचार की मिली थी शिकायत

Thu, 03 Jul 2025 04:19 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Published by: शाहिल शर्मा Updated Thu, 03 Jul 2025 04:19 PM IST
सार

एसीबी के जांच अधिकारी नीरज शर्मा ने बताया कि उन्हें दो शिकायतें प्राप्त हुई थीं, जिनमें महावीर पार्क और नौरंगराय तालाब के विकास कार्यों में बड़े पैमाने पर वित्तीय अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के आरोप लगाए गए थे।

विज्ञापन
ACB team inspected the construction work in Ambala
एसीबी टीम ने लिया विकास कार्यों का जायजा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंडीगढ़ और अंबाला की एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की संयुक्त टीम ने शहर के महावीर पार्क और नौरंगराय तालाब में पिछले दस वर्षों से चल रहे विकास कार्यों की जांच शुरू की है। यह कार्रवाई स्थानीय विधायक निर्मल सिंह की शिकायत के आधार पर की गई। जांच के दौरान टीम ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, सामग्री और दस्तावेजों की पड़ताल की। चार घंटे तक चली इस कार्रवाई में एसीबी के तकनीकी कार्यकारी अभियंता नीरज शर्मा और उनकी टीम शामिल थी। टीम ने नगर निगम के अधिकारियों और संबंधित एजेंसी से सवाल-जवाब किए तथा निर्माण सामग्री के नमूने टेस्ट के लिए एकत्र किए।

विज्ञापन


प्लानिंग में गड़बड़ी के संकेत: नीरज शर्मा

एसीबी के जांच अधिकारी नीरज शर्मा ने बताया कि उन्हें दो शिकायतें प्राप्त हुई थीं, जिनमें महावीर पार्क और नौरंगराय तालाब के विकास कार्यों में बड़े पैमाने पर वित्तीय अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के आरोप लगाए गए थे। प्रारंभिक जांच में परियोजना की प्लानिंग में खामियां सामने आई हैं। शर्मा ने कहा प्रथम दृष्टया, ऐसा प्रतीत होता है कि योजना स्तर पर अनियमितताएं हुई हैं। जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ेगी, मामले की तह तक पहुंचा जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि नगर निगम से आवश्यक दस्तावेज मांगे गए हैं, जिनमें से कुछ अभी लंबित हैं। निर्माण सामग्री की गुणवत्ता की जांच के लिए नमूने प्रयोगशाला भेजे गए हैं। शर्मा ने स्पष्ट किया कि यह जांच एक दिन की प्रक्रिया नहीं है और सभी दस्तावेजों की गहन जांच के बाद सरकार को विस्तृत रिपोर्ट सौंपी जाएगी। यदि अनियमितताएं पाई गईं, तो सरकार इस पर उचित कार्रवाई करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक निर्मल सिंह ने उठाए थे भ्रष्टाचार के सवाल

विधायक निर्मल सिंह ने 5 मई को एसीबी के महानिदेशक को शिकायत दर्ज कराई थी। इसमें उन्होंने महावीर पार्क और नौरंगराय तालाब के सौंदर्यीकरण और निर्माण कार्यों में गंभीर वित्तीय अनियमितताओं, घटिया सामग्री के उपयोग, मापदंडों की अनदेखी और सरकारी धन के दुरुपयोग का आरोप लगाया था। शिकायत में कार्य की गुणवत्ता, पारदर्शिता और प्रगति पर सवाल उठाए गए थे।  

ये भी पढ़ें: Haryana: करनाल में सीएम फ्लाइंग की बड़ी कार्रवाई; घरौंडा में 55 सट्टेबाज पकड़े, 12 लाख रुपये नकद बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed