फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   AC fire in railway hospital

Ambala News: रेलवे अस्पताल के एसी में आग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jul 2023 01:49 AM IST
विज्ञापन
AC fire in railway hospital
अंबाला। छावनी स्थित मंडल रेलवे चिकित्सालय के इमरजेंसी वार्ड में अचानक आग लग गई। इस कारण हड़कंप मच गया। जैसे ही रेलवे अस्पताल के अधिकारी, कर्मचारी, डाॅक्टरों को पता लगा तो वे अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन

उन्होंने तत्काल इमरजेंसी वार्ड में बेड पर लेटे मरीजों और तीमारदारों को बाहर निकाला। इसके बाद अन्य सामान को भी बाहर किया। इसके बाद वार्ड में लगे बटन को बंद कर आग को बुझाने की कोशिश की, मगर आग नहीं बुझी। इसके बाद अस्पताल में रहे अग्निशमक यंत्रों से आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

गनीमत रही कि आग लगते ही मरीजों और तीमारदारों को अस्पताल से बाहर निकाल लिया। अस्पताल में तैनात अटेंडेंट सचिन ने बताया कि इमरजेंसी वार्ड में जो खराब एसी लगा हुआ था। वार्ड में एक मरीज दाखिल था। वहां पर एक युवक आया और उसने एसी के बटन को चालू कर दिया। जिसके कारण एसी में स्पार्किंग हो गई और धुंआ निकलने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

देखते ही देखते वार्ड में धुंआ धुंआ हो गया और आग लग गई। इसके बाद पता नहीं चला कि वह युवक कौन था और किसके साथ था। कर्मचारियों ने तुरंत एसी को दीवार से नीचे उतारा और बाहर ले गए। बहरहाल मामले की जांच शुरू कर दी। वहीं, अस्पताल की और से इमरजेंसी वार्ड में कुछ देर बाद ही सफेदी भी कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed