फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   AC compressor explodes in Ambala, Four injured including shopkeeper, victims suffer injuries from stomach to h

अंबाला में एसी का कंप्रेसर फटा: दुकानदार सहित चार घायल, पीड़ितों के पेट से लेकर हाथ पर आई चोटें

Fri, 26 Apr 2024 06:20 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 26 Apr 2024 06:20 PM IST
सार

अंबाला छावनी में एसी का कम्प्रेसर फटने से चार लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलने के बाद इलाका पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। उधर, धमाके की आवाज सुनकर आसपास के दुकानदारों का जमावड़ा लग गया।

विज्ञापन
AC compressor explodes in Ambala, Four injured including shopkeeper, victims suffer injuries from stomach to h
हादसे में घायल लोग - फोटो : संवाद

विस्तार

अंबाला छावनी के रामपुर गांव के मोड़ पर एक एसी रिपेयर की दुकान में ठीक करते समय अचानक एसी का कम्प्रेसर फट गया। हादसा इतना दर्दनाक था कि धमाके की गूंज काफी दूर तक सुनाई दी और दुकान में दो मैकेनिक सहित दो हेल्पर गंभीर रूप से घायल हो गए। किसी के पेट तो किसी की बाजू में गहरी चोटें आई।

विज्ञापन


उपचार के लिए छावनी नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया, जहां से रामपुर गांव निवासी कुलवंत की बिगड़ती हालत को देखते हुए चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया।

विज्ञापन


डॉक्टर का कहना था कि मैकेनिक कुलवंत की एक बाजू की नस कट गई तो दूसरी में गहरे घाव के कारण उसे रेफर कर दिया। जबकि मैकेनिक राज कुमार के भी शरीर पर जगह चोटें आई और हेल्पर  अकबरपुर निवासी गौरव व चंदपुरा निवासी गुरजीत को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल में दाखिल कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे की सूचना मिलने के बाद इलाका पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। उधर, धमाके की आवाज सुनकर आसपास के दुकानदारों का जमावड़ा लग गया और दुकान का भी सामान क्षतिग्रस्त हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed