फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   AC bus collides with truck, passengers rescued

Ambala News: ट्रक से टकराई एसी बस, सवारियों का बचाव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Jun 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
AC bus collides with truck, passengers rescued
हादसे में क्षतिग्रस्त हुई रोडवेज की एसी बस। संवाद
अंबाला सिटी। जंडली पुल के नजदीक चंडीगढ़-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार सुबह तीन बजे रोडवेज की एसी बस और फीड से भरे ट्रक से भिड़ंत हो गई। हादसे में बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त होने पर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

आधे घंटे की मशक्कत के बाद फंसे चालक को बाहर निकाला। राहगीरों की मदद से चालक को अंबाला सिटी नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया। गंभीर हालत के चलते चालक सतपाल को जीएमसीएच 32 में रेफर किया। इसके बाद चालक के परिजन उन्हें गुरुग्राम के निजी अस्पताल ले गए। वहीं हादसे में चार सवारियों को भी मामूली चाेटें आई हैं।
विज्ञापन

इनमें हरप्रीत निवासी शहीद भगत सिंह नगर, नवाशहर निवासी पुष्पा, चंडीगढ़ के सेक्टर 39 निवासी सावित्री और चंडीगढ़ सेक्टर 38 निवासी राहुल को भी मामूली चोटें आई हैं। जिन्हें भी उपचार के लिए नागरिक अस्पताल ले जाया गया। उपचार के बाद सभी घायलों को भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शीशे तोड़कर यात्रियों को निकाला
यह बस चंडीगढ़ से गुरुग्राम के लिए चली थी। हादसे के समय बस में सवार 50 सवारियां बाल-बाल बच गईं। टकराने के बाद सवारियों को जोरदार झटका लगा। हादसे के बाद एसी बस का ऑटोमेटिक दरवाजा भी लॉक हो गया था। घबराए यात्रियों में बाहर निकलने के लिए होड़ मच गई। करीब 10 मिनट के बाद बस के शीशे तोड़कर यात्रियों को बाहर निकाला गया। इस दौरान अंबाला दिल्ली राजमार्ग पर जाम लग गया। इसके बाद इलाका पुलिस ने मौके पर राजमार्ग से यातायात को दुरुस्त करवाया। उधर, हादसे के बाद बस की सवारियां दूसरी बस के सहारे अपनी मंजिल तक पहुंची। ट्रक चालक ने बताया कि बस का चालक गलत दिशा से ओवरटेक करने का प्रयास कर रहा था। इसी कारण यह हादसा हुआ है।
वर्जन
रोडवेज परिचालक को शिकायत देने के लिए बुलाया गया है। इसके बाद मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
-रघुबीर, प्रभारी, मॉडल टाउन चौकी, अंबाला।

हादसे में क्षतिग्रस्त हुई रोडवेज की एसी बस। संवाद

हादसे में क्षतिग्रस्त हुई रोडवेज की एसी बस। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed