फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   ABVP submitted memorandum to CTM, Ambala

एबीवीपी ने सीटीएम को सौंपा ज्ञापन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Aug 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
ABVP submitted memorandum to CTM, Ambala
सीटीएम को ज्ञापन सौंपते एबीवीपी के कार्यकर्ता। संवाद - फोटो : Ambala
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की ओर से शिक्षा व्यवस्था सुधार करने व अन्य मांगों को लेकर प्रदर्शन किया गया। इस दौरान सीटीएम मुकुंद के माध्यम से सरकार को ज्ञापन भेजा गया।
प्रदर्शन कर रहे परिषद के कार्यकर्ताओं ने मांग की है कि पिछले सात वर्षों में प्रदेश सरकार की ओर से खोले गए महाविद्यालय एवं संस्कृति मॉडल स्कूल सराहनीय कार्य है। लेकिन शिक्षण संस्थानों शिक्षकों की कमी के चलते शिक्षा स्तर में लगातार गिरावट आ रही है। उनकी मांग है कि खाली पदों को तुरंत प्रभाव से भरा जाए। राज्य में प्रत्यक्ष रूप से छात्र चुनाव कराए जाए। राज्य में समय पर छात्रवृत्ति दी जाए ताकि विद्यार्थी समय रहते अपनी आवश्यकता पूरी कर सकें।
विज्ञापन

इसके अलावा सभी विद्यालय व महाविद्यालयों में प्लेसमेंट सेल स्थापित की जाए और जहां हैं, उन्हें प्रभावी रूप से चलाया जाए। लॉकडाउन के दौरान बंद हुई महिलाओं के लिए बस सुविधा को फिर पूरे प्रदेश में शुरू किया जाए। इसके साथ ही मुख्यमंत्री हरियाणा समान शिक्षा राहत सहायता एवं अनुदान स्कीम (चिराग योजना) में पारदर्शिता लाए। इसके साथ ही अन्य मांगों को भी रखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed