फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Absconding accused files petition in fetal sex test

Ambala News: भ्रूण लिंग जांच में फरार आरोपी ने लगाई याचिका

Fri, 02 Feb 2024 03:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Fri, 02 Feb 2024 03:39 AM IST
विज्ञापन
Absconding accused files petition in fetal sex test
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। भ्रूण लिंग जांच मामले में स्वास्थ्य विभाग की टीम की गाड़ी से फरार हुए आरोपी कुमार ने चौथे दिन कोर्ट में जमानत याचिका लगाई है। अंबाला कैंट पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह दबिश दे रही है। उधर, गिरफ्तार मनोज कुमार की जमानत के लिए अधिवक्ता द्वारा लगाई बेल अर्जी पर वीरवार को होने वाली सुनवाई भी टल गई।
मनोज पक्ष के अधिवक्ता तो कोर्ट में पहुंच गए थेष लेकिन इस मामले का जांच अधिकारी ही नहीं पहुंचा। ऐसे में अदालत ने सुनवाई के लिए पांच फरवरी का समय दिया है और जांच अधिकारी को आकर अपना पक्ष रखना होगा। सिटी के नाहन हाउस निवासी मनोज ने बुधवार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट अरुण डाबला की अदालत में बेल अर्जी लगाई थी। सुनवाई के लिए अदालत ने वीरवार का समय दिया था।
विज्ञापन

अधिवक्ता सुशांत शर्मा ने बताया कि इस मामले में पाच फरवरी को सुनवाई होगी। उधर, कुमार ने भी जमानत याचिका लगाई है लेकिन उसमें सुनवाई नहीं हुई। बता दें कि स्वास्थ्य विभाग को सूचना मिली थी कि अंबाला सिटी नागरिक अस्पताल में भ्रूण लिंग जांच गिरोह सक्रिय है। ऐसे में डिकोय तैयार कर आरोपी मनोज तक पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच के लिए मनोज ने 45 हजार मांगे थे। 29 जनवरी को जैसे ही वो छावनी अल्ट्रासाउंड सेंटर से बाहर निकले और गर्भवती महिला को लड़का होने की बात कहीं थी तो स्वास्थ्य विभाग ने टीम ने कुमार व मनोज को काबू कर लिया था। इस दौरान आरोपी कुमार फरार हो गया था। जबकि मनोज को जेल भेज दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed