फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Aarit, Aahan and Jaiveer win in chess

Ambala News: शतरंज में आरित, आहान और जयवीर विजयी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Apr 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
Aarit, Aahan and Jaiveer win in chess
शहर के पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल में जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में खेलते हुए ​खिलाड़ी। एसोसि
अंबाला सिटी। पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल में जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसे द चेस एसोसिएशन ऑफ अंबाला की ओर से कराया गया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता आयुवर्ग-9, आयुवर्ग-13, आयुवर्ग-17 और ओपन वर्ग लड़के और लड़कियों के लिए कराई। समापन समारोह में विजेताओं को पुरस्कृत किया। इसमें आयुवर्ग-9 लड़कों में आरित मित्तल, आहान गर्ग, जयवीर छाबड़ा, लड़कियों में आर्वी अग्रवाल, साहिबा जैन, तनश्वी जैन जीते। आयुवर्ग-13 में कुलदीप सिंह, रघुबीर शर्मा, एकम सूद, लड़कियों में सिदक, कायना चावला, निया शर्मा विजयी रहे। इसके अलावा आयुवर्ग-17 में लड़कों में सक्षम गांधी, अंश भल्ला, ओजस कौशिक, लड़कियों में आर्या, ताशी अग्रवाल, कंगना, ओपन वर्ग में पुरु, अक्षम शर्मा, विलिया, प्रताग, महिला वर्ग में किरणदीप गौड़, अंजलि गौड़ विजेता रहे। प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ी आगामी राज्य स्तरीय शतरंज चैंपियनशिप में अंबाला जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
समारोह के मुख्य अतिथि समाजसेवी कृष्ण वर्मा ने विजेताओं को पदक, स्मृति चिह्न और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इसके साथ ही विशेष अतिथि के रूप में अनुज बंसल पहुंचे। समारोह में मुरलीधर डीएवी पब्लिक स्कूल अंबाला के खेल प्रभारी सुरेश कॉल को खेल के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान और सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

द चेस एसोसिएशन ऑफ अंबाला के प्रधान मनदीप गौड़ ने प्रतियोगिता को सराहनीय बताया। इस दौरान चेयरमैन डॉ. विकास कोहली भी उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में मुख्य निर्णायक विकास वर्मा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल में जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में खेलते हुए खिलाड़ी। एसोसि

शहर के पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल में जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में खेलते हुए खिलाड़ी। एसोसि

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed