फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   A young man was murdered with knives and axes

Ambala News: चाकू और गंड़ासियों से युवक की हत्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Nov 2024 03:00 AM IST
विज्ञापन
A young man was murdered with knives and axes
नागरिक अस्पताल में पहुंचे मृतक विशाल के परिजन पुलिस से आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए।
अंबाला। भाई दूज पर बाइक मांगने की रंजिश के चलते सात युवकों ने पड़ोस में ही रहने वाले नया गांव की कृष्णा कॉलोनी निवासी 21 वर्षीय विशाल की हत्या कर दी। पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर सात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रविवार देररात साढ़े 10 बजे बदमाश घर के पास ही घात लगाए बैठे थे। काम से युवक घर लौटा तो उस पर चाकू और गंड़ासियों से एक के बाद एक कई वार कर लहूलुहान कर दिया। शोर सुनकर परिजन और स्थानीय लोग पहुंचे और युवक को अंबाला सिटी के नागरिक अस्पताल ले गए। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल में शव का फाॅरेंसिक एक्सपर्ट से पोस्टमार्टम कराया गया। मृतक विशाल के भाई मोहित ने बताया कि विशाल सिटी की कपड़ा मार्केट में मनियारी की दुकान पर काम करता था। मोहित ने बताया कि भैयादूज पर हमलावर से महज बाइक मांगने पर बहस हुई थी। उस समय मामला शांत हो गया लेकिन उसे नहीं पता था कि आरोपी विशाल को जान से ही मार देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिर के सामने हुई हत्या
नया गांव स्थित शिव मंदिर के पास ही विशाल को आरोपियों ने घेर लिया था और उस पर गंड़ासियों से कई वार किए। पास ही हो रहे कार्यक्रम में डीजे की सांउड के कारण विशाल के चिल्लाने की आवाज किसी को सुनाई नहीं दी। इसके अलावा इसके आसपास कोई सीसीटीवी भी नहीं था। इसलिए वारदात का देरी से पता लगा। विशाल को लहूलुहान हालत में देखकर क्षेत्रवासी भी खौफ में आ गए थे कि इतनी बुरी तरह से किसी को कोई कैसे वार कर सकता है।
गर्दन और हाथ पर कई वार
फाॅरेंसिक एक्सपर्ट ने बताया कि मृतक विशाल के गर्दन और हाथों पर छह से सात बार वार किए गए थे। गले में गहरे घाव के कारण विशाल की मौत हो गई। हमले में विशाल का इतना खून बह गया था कि मंदिर के सामने पूरी गली खून से लाल हो गई थी।
क्षेत्रवासियों ने की गश्त बढ़ाने की मांग
विशाल की हत्या के बाद क्षेत्र में खौफ का माहौल है। क्षेत्रवासियों ने पुलिस विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की मांग की है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि इस क्षेत्र में कई बार असामाजिक तत्व घूमते रहते हैं। ऐसे में इस प्रकार की अन्य वारदात भी होने का खतरा बढ़ गया है।
वर्जन
परिजनों की शिकायत के आधार पर सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इसके साथ ही आरोपियों की तलाश में सीआईए और पुलिस की भी संयुक्त टीम लगी है। जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा। मृतक विशाल की गर्दन और हाथ पर कई वार किए गए थे। इससे उसकी मौत हो गई।

-शंभुलाल, सदर थाना प्रभारी अंबाला सिटी।

नागरिक अस्पताल में पहुंचे मृतक विशाल के परिजन पुलिस से आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए।

नागरिक अस्पताल में पहुंचे मृतक विशाल के परिजन पुलिस से आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए।

नागरिक अस्पताल में पहुंचे मृतक विशाल के परिजन पुलिस से आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए।

नागरिक अस्पताल में पहुंचे मृतक विशाल के परिजन पुलिस से आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed