फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   A young man was attacked with deadly weapons over a dispute regarding a woman's fake ID.

Ambala News: युवती की फर्जी आईडी के विवाद में युवक पर जानलेवा हमला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
A young man was attacked with deadly weapons over a dispute regarding a woman's fake ID.
साहा। बिहटा गांव में एक 22 वर्षीय युवक पर आधा दर्जन युवकों ने जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। आरोप है कि युवती की फर्जी सोशल मीडिया आईडी बनाकर गालियां देने के शक में युवक पर लोहे की रॉड व लाठी-डंडों से हमला हुआ। युवक के सिर व टांगों पर चोट आई हैं। साहा थाना पुलिस ने घायल कृष के बयान पर हन्नी, आशीष, राजन व अन्य पर मारपीट की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन


घायल बोला कि बातों में फंसाकर अस्पताल बुलाया
पीड़ित कृष ने बताया कि 2 मार्च की शाम वह अपने दोस्त अंकुश के साथ घर पर था। तभी साहा निवासी हनी व आशीष ससरवाल का फोन आया। आरोपियों ने आरोप लगाया कि उसने किसी लड़की के नाम से फर्जी आईडी बनाकर उन्हें गालियां दी हैं। बातचीत के बहाने आरोपियों ने उसे बिहटा के सरकारी अस्पताल के पास बुलाया। जैसे ही वह बाइक पर पहुंचा तो आरोपियों ने घेर लिया। हनी, आशीष, राजन सहित तीन अन्य साथियों ने लोहे की रॉड व डंडों से हमला किया। शोर मचने के बाद हमलावर भाग गए। बाइक भी जाते हुए क्षतिग्रस्त कर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed