{"_id":"613916cf8ebc3eb34c7e5ce6","slug":"a-young-man-died-in-a-collision-between-two-bikes-a-friend-sitting-behind-was-injured-ambala-news-knl82584041","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो बाइकों की टक्कर में एक युवक की मौत, पीछे बैठा दोस्त घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो बाइकों की टक्कर में एक युवक की मौत, पीछे बैठा दोस्त घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
(अंबाला) मुलाना। बाइकों की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई जबकि पीछे बैठा उसका दोस्त घायल हो गया। हादसा मंगलवार देर शाम झाड़ूमाजरा-मुलाना रोड पर हुआ। घटना के बाद दूसरा बाइक सवार मौके से भाग निकला। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
दुर्घटना में गांव कलालटी निवासी राहुल कुमार और अजय घायल हो गए थे। दोनों को एमएम अस्पताल लाया गया लेकिन राहुल को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। कलालटी के रामपाल ने पुलिस को बताया कि उनके बच्चों में लड़का राहुल (19) अजय के साथ नारायणगढ़ में मजदूरी करता था। दोनों दोस्त रोजाना सुबह बाइक से काम पर जाते थे। मंगलवार की शाम करीब साढ़े छह बजे वह झाड़ू माजरा-मुलाना रोड पर माड़ी के बाहर सड़क के किनारे खड़ा था। तभी झाड़ू माजरा की तरफ से बाइक पर दो युवक आते दिखाई दिए। इसी समय मुलाना की तरफ से आ रही दूसरी बाइक उस बाइक से टकरा गई। वह मौके पर पहुंचा तो राहुल और अजय घायल मिले जबकि दूसरी बाइक पर सवार युवक मौके से भाग निकले। एंबुलेंस में दोनों घायलों को मुलाना अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने राहुल को मृत घोषित कर दिया। अजय का इलाज चल रहा है। मुलाना थाना प्रभारी चंद्रभान ने बताया कि बाइक के नंबर के आधार पर आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।