{"_id":"6859cc2029a7b68cf40c61d4","slug":"a-young-man-died-due-to-collision-with-a-private-bus-ambala-news-c-36-1-ame1006-144909-2025-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: प्राइवेट बस की टक्कर से युवक की गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: प्राइवेट बस की टक्कर से युवक की गई जान
विज्ञापन
अंबाला सिटी। पॉलिटेक्निक चौक के पास सोमवार को प्राइवेट बस की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। पंजाब के बहादुरगढ़ निवासी 35 वर्षीय हरप्रीत सिंह अपनी बहन मीनू के ससुर परमजीत सिंह के साथ अपनी दवा लेने के लिए अंबाला शहर आए थे। वह पॉलिटेक्निक चौक से दवा लेकर चौक पार कर रहे थे।
इस दौरान कालका चौक की तरफ से आ रही एक प्राइवेट बस ने उन्हें टक्कर मार दी। इस हादसे में बस का पिछला पहिया हरप्रीत के सिर से गुजर गया। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को सिटी के नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जहां पर चिकित्सकों ने हरप्रीत को मृत घोषित कर दिया। हरप्रीत मजदूरी का काम करते थे। फिलहाल उनकी शादी नहीं हुई थी।
अमर सिंह जांच अधिकारी ने बताया कि हमें सूचना मिली थी कि एक प्राइवेट बस ने युवक को कुचल दिया है। जिसके बाद हम मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए। फिलहाल परिजनों की शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
तीन दिन में दूसरा बस हादसा, जिसमें जान गई ः बीते शुक्रवार को भी नसीरपुर के पास एलईडी मैकेनिक निर्मल सिंह की बस की चपेट में आने से मौत हो गई थी। बस ने निर्मल सिंह की बाइक में पीछे से टक्कर मार दी थी। इस दौरान बस का पहिला हेलमेट को कुचलता हुआ निर्मल सिंह के सिर पर चढ़ गया था। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी। अब तीन दिन बाद ही बस से यह दूसरा हादसा हो गया।