फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   A woman who came to live at the petrol pump operator's house stole cash worth lakhs

Ambala News: पैट्रोल पंप संचालक के घर रहने आई महिला ले उड़ी लाखों की नकदी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Dec 2024 02:10 AM IST
विज्ञापन
A woman who came to live at the petrol pump operator's house stole cash worth lakhs
अंबाला। छावनी के अग्रसेन नगर में पैट्रोल पंप संचालक के घर रहने आई महिला 6 लाख 7 हजार 700 रुपये की नकदी लेकर फरार हो गई। पुलिस को दी शिकायत में अंबाला कैंट के अग्रसेन नगर निवासी विशाल शर्मा ने बताया कि वह दो पैट्रोल पंप का मालिक है। पत्नी की भांजा चंडीगढ़ सेक्टर-19 निवासी गगनदीप अपनी मंगेतर खुशी मेहता के साथ कुछ दिनों से उनके साथ रह रहे थे। 1 दिसंबर को वह अपने गगनदीप को संग लेकर पंप पर गया था। पत्नी रिश्तेदारी में गई थी। पीछे से खुशी मेहता घर पर अकेली थी। इसी का फायदा उठाकर वह घर से 6 लाख 7 हजार 700 रुपये की राशि चुराकर ले गई। स्टोर में से भी एक नकदी ले गई। जाते हुए एक पत्र लिखकर छोड़कर भाग गई। सीसीटीवी खंगाले तो वह मुंह ढक्कर जा रही है। आरोप लगाया कि वह गगनदीप के भाई के लड़के तरनदीप के साथ फरार हुई है। पुलिस ने तरनदीप व खुशी मेहता पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed