फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   A woman committed suicide by swallowing a poisonous substance

Ambala News: जहरीला पदार्थ निगलकर महिला ने दी जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 01 Aug 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
A woman committed suicide by swallowing a poisonous substance
अंबाला। जहरीला पदार्थ निगलकर खुड्डा गांव की 40 वर्षीय महिला संतोष ने आत्महत्या कर ली। घटना बुधवार देर रात को हुई। परिजन जब संतोष को छावनी के नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे तो डाक्टरों ने जांच के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। महिला के शव का वीरवार को डाक्टरों की टीम ने पोस्टमार्टम किया। टीम के इंचार्ज डाॅ. तुलित ने बताया कि मौत के कारणों की जांच के लिए विसरे को लैब में भेजा जाएगा। महेशनगर थाने से आए जांच अधिकारी मुकेश ने बताया कि इस संबंध में परिजनों से पूछताछ की गई थी, उन्होंने बताया कि महिला की मानसिक हालत ठीक नहीं थी, इसलिए उसने ऐसा कदम उठाया। मृतक के पास किसी प्रकार का कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिला है। परिजनों ने भी किसी पर भी कोई आरोप व शक नहीं जताया है, इसलिए कागजी कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed