फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   A truck with 18 tires pulled with the help of a belt in the back, people were shocked

पीठ में बेल्ट के सहारे खींचा 18 टायरों वाला ट्रक,

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 12 Aug 2022 02:21 AM IST
विज्ञापन
A truck with 18 tires pulled with the help of a belt in the back, people were shocked
गांव फतेहगढ़ में 34 वर्षीय तजिंद्र सिंह ने 18 टायर वाले ट्रक और दो ट्राली तथा टिप्पर को सौ मीटर तक खींचकर सभी को आश्चर्यचकित कर दिया। पीठ पर लगाई बेल्ट के सहारे तजिंद्र ने भारी वाहनों को खींचा तो वहां उपस्थित लोगों की भीड़ ने भी हौसला आफजाई की। साथ ही सोशल मीडिया पर इसकी वीडियो भी अपलोड की। यही नहीं मुख्यातिथि जिलाध्यक्ष राजेश बतौरा के समक्ष तजिंद्र सिंह ने जहाज खींचने की इच्छा जताते हुए अनुमति दिलवाने की गुहार लगाई।
विज्ञापन

तजिंद्र का कहना था कि पहले भी उसने कई बार भारी वाहनों को खींचकर लोहा मनवाया है, लेकिन अब वह एक बार जहाज खींचना चाहता है। इसे लेकर वह कई बार एयरपोर्ट पर जाकर अनुुमति के लिए अधिकारियों से मिल चुका है, लेकिन कोई हामी नहीं भरता। अब राजेश बतौरा ने आश्वासन दिया कि वह इसके लिए प्रयास करेंगे। विदित हो कि तजिंद्र फतेहगढ़ साहिब में जिम चलाता है और गांव के दर्जनों युवाओं को नशे से दूर रहकर बॉडी बिल्डिंग व कुश्ती आदि में जाने के लिए प्रेरित करता है। तजिंद्र सिंह की मानें तो उसने यू-ट्यूब पर विदेशियों को ट्रक तो कभी जहाज खींचते हुए देखा तो मन में ठान लिया था कि वह भी इंडिया में यह कारनामा कर भारत का नाम रोशन करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed