{"_id":"61dc8f8f863730037e5fb355","slug":"a-truck-full-of-bricks-overturned-uncontrollably-one-dead-12-injured-ambala-news-knl95642296","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसा: ईंटों से लदा ट्रक पलटा, हादसे में 12 मजदूर हुए घायल, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसा: ईंटों से लदा ट्रक पलटा, हादसे में 12 मजदूर हुए घायल, एक की मौत
Tue, 11 Jan 2022 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला सिटी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला सिटी (हरियाणा)
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jan 2022 01:27 AM IST
सार
कक्कड़माजरा से लालडू की ओर जा रहा वाहन पलट गया। पंजाब के झरमड़ी गांव के पास यह हादसा हुआ।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : social media
विस्तार
कक्कड़माजरा से लालडू की ओर जा रहा ईंटों से भरा ट्रक गांव झरमड़ी के पास अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि 12 अन्य घायल हो गए। घायलों में दो ही हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
घटनाक्रम के अनुसार सोमवार को कक्कड़ माजरा से एक ट्रक ईंटों से भरा हुआ लालडू जा रहा था। इसमें ईंट भट्ठों पर काम करने वाले 13 मजदूर सवार थे। सभी मजदूर ईंट उतारने के लिए ही ट्रक पर बिठाए गए थे। इसी दौरान अंबाला की सीमा से सटे पंजाब के झरमड़ी गांव के पास ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया।
विज्ञापन
अचानक ट्रक पलटने से उसमें सवार सभी मजदूर ट्रक के ऊपर से कच्चे मैदान में कूद गए। इस दौरान कुछ मजदूरों पर ईंटें गिर गई, जबकि कुछ बच गए। वहीं ट्रक में सवार मजदूर सतिंद्र कुमार ईंटों के नीचे पूरी तरह से दब गया, जिस कारण उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत गई।
विज्ञापन
वहीं हादसे में घायल अन्य मजदूरों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल लाया गया। इसमें दो मजदूरों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जबकि अन्य की स्थिति सामान्य है। पुलिस के अनुसार यह हादसा पंजाब क्षेत्र में हुआ है। पूरे मामले की जांच भी पंजाब पुलिस कर रही है।