फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   A thief entered the Major's house, the watchman caught him and handed him over to the police

Ambala News: मेजर की कोठी में घुसा चोर, चौकीदार ने काबू कर पुलिस को सौंपा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Jun 2025 02:50 AM IST
विज्ञापन
A thief entered the Major's house, the watchman caught him and handed him over to the police
अंबाला। तोपखाना चौकी के निकट सैन्य क्षेत्र में एक मेजर की कोठी में चोरी की इरादे से घुसने वाले युवक को चौकीदार ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी की पहचान डिफेंस एनक्लेव निवासी समीर आनंद के रूप में हुई है।
विज्ञापन

आरोपी से पूछताछ में सामने आया है कि वह नशे का आदि है। इससे पहले भी चोरी के चार मामलों में नामजद चल रहा है। नशे की लत को पूरा करने के लिए वह कोठी में घुस गया था। तोपखाना चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर शमशेर ढुल ने बताया कि रात को उन्हें सूचना मिली थी कि सैन्य क्षेत्र में चोरी की इरादे से घुसे एक चोर को काबू कर रखा है। वीरवार रात के समय मेजर ड्यूटी पर थे। उनके चौकीदार ने युवक को काबू कर सेना पुलिस व उन्हें सूचित कर दिया था। आरोपी को काबू करने के बाद शुक्रवार कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। आरोपी पर चोरी की बीएनएस की धारा 303 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed