फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   A speeding truck ran over a couple riding a bike, breaking the husband's leg.

Ambala News: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दंपती को राैंदा, पति की टांग टूटी

Sat, 28 Mar 2026 03:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Sat, 28 Mar 2026 03:46 AM IST
विज्ञापन
A speeding truck ran over a couple riding a bike, breaking the husband's leg.
अंबाला सिटी। जंडली पुल के नीचे वीरवार सुबह जग्गी सिटी सेंटर की तरफ से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। जबकि बाइक सवार पति-पत्नी गंभीर रुप से घायल हो गए।
विज्ञापन

घायल अवस्था में दोनों को राहगीरों ने नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया। मोती नगर निवासी राजेश कुमार (45) ने बताया कि वो अपनी पत्नी रीतु को काम पर छोड़ने आर्मी एरिया जा रहे थे। सुबह करीब 6:30 बजे जंडली फ्लाईओवर के नीचे ट्रक ने लापरवाही से मोड़ काटते हुए उनकी बाइक को चपेट में ले लिया।
विज्ञापन

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक के टायर बाइक के अगले हिस्से को कुचलते हुए निकल गए। हादसे में राजेश की बाईं टांग में फ्रैक्चर आया है, जबकि उनकी पत्नी भी घायल हैं। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक लदाना गांव निवासी गुरविंदर सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed