{"_id":"6897a37e475b05579b0e0f44","slug":"a-soldier-posted-in-poonch-molested-a-girl-travelling-in-shrishakti-express-ambala-news-c-36-1-amb1001-147545-2025-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: पुंछ में तैनात फौजी ने श्रीशक्ति एक्सप्रेस में सफर कर रही युवती से की छेड़खानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: पुंछ में तैनात फौजी ने श्रीशक्ति एक्सप्रेस में सफर कर रही युवती से की छेड़खानी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। पुंछ में तैनात फौजी अरविंद ने ट्रेन नंबर 22462 श्रीशक्ति एक्सप्रेस में सफर कर रही युवती के साथ छेड़खानी कर दी और उसे दुर्व्यवहार भी किया। युवती ने ट्रेन में तैनात कर्मचारी को इसकी जानकारी दी तो उसने कंट्रोल पर संदेश भेज दिया। ट्रेन जैसे ही अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म दो पर पहुंची तो फौजी को जीआरपी ने काबू कर लिया जोकि शराब के नशे में था। आरोपी के खिलाफ जीआरपी थाने में जीरो एफआईआर दर्ज की गई है जोकि आगामी कार्रवाई के लिए आरोपी फौजी सहित लुधियाना जीआरपी के सुपुर्द कर दी गई है।
युवती की शिकायत
नई दिल्ली निवासी युवती के साथ सफर कर रहे उसके भाई सन्नी ने जीआरपी को दी लिखित शिकायत में बताया कि वह जम्मू से ट्रेन में सवार हुए थे और उनकी सीट बी-3 कोच में एक से चार तक थी। ट्रेन जब शनिवार सुबह लगभग 5.20 बजे जब लुधियाना स्टेशन से चली तो बहन ने बताया कि एक फौजी ने उसके साथ गलत हरकत की है, इसके बाद फौजी को ट्रेन में ही पकड़ लिया गया। यह घटना दूसरे यात्रियों के सामने हुई थी, इसके बाद ट्रेन में तैनात कर्मचारी ने मामले की जानकारी रेलवे के कंट्रोल रूम में दी।
छतीसगढ़ का निवासी है फौजी
अंबाला जीआरपी थाने में आरोपी फौजी अरविंद ने बताया कि वह मनेंद्र कोरिया छत्तीसगढ़ का रहने वाला है और एक कोर यूनिट में तैनात है, शुक्रवार रात को ट्रेन में सवार हुआ था। उसने शराब पी हुई थी। शराब के नशे में उससे यह गलती हुई है। जीआरपी थाने में सेना के कुछ अधिकारी भी पहुंचे और उन्होंने ने भी आरोपी फौजी के संबंध में जानकारी हासिल की।
विज्ञापन
शनिवार की सुबह लगभग 7:15 बजे छावनी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म दो पर आई श्रीशक्ति एक्सप्रेस से एक फौजी को काबू किया गया था। फौजी पर नई दिल्ली निवासी युवती ने छेड़खानी के आरोप लगाए हैं। मामला लुधियाना स्टेशन के पास हुआ था, इसलिए अंबाला में जीरो एफआईआर दर्ज की गई है और आरोपी फौजी को आगामी कार्रवाई के लिए लुधियाना में जीआरपी के सुपुर्द कर दिया है।
- करण सिंह, जांच अधिकारी,जीआरपी अंबाला।