फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   A shed will be installed at the charging station, construction work will start soon

Ambala News: चार्जिंग स्टेशन पर लगाया जाएगा शेड, जल्द शुरू होगा निर्माण कार्य

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jan 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
A shed will be installed at the charging station, construction work will start soon
अंबाला शहर के बस स्टैंड ​स्थित चार्जिंग स्टैशन जिस पर लगाया जाएगा शेड। संवाद
अंबाला। शहर बस स्टैंड पर स्थापित चार्जिंग स्टेशन की सुरक्षा के लिए शेड लगाया जाएगा। इस शैड को लगाने के लिए दिल्ली से सामान आ चुका है। जल्द ही कंपनी कर्मचारी इस चार्जिंग स्टेशन के शेड का निर्माण कार्य शुरू करेंगे। लाखों रुपये की लागत शहर बस स्टैंड परिसर में चार्जिंग स्टेशन स्थापित किया गया था। मौजूदा समय में जेवीएम कंपनी कर्मचारी चार्जिंग स्टेशन की रखवाली कर रहे हैं। यह कंपनी कर्मचारी रात और दिन 24 घंटे सातों दिन तैनात रहते हैं।
विज्ञापन


करीब छह महीने पहले स्थापित किया था चार्जिंग स्टेशन

अंबाला में इलेक्ट्रिक बसों को चार्ज करने के लिए पिछले साल रोडवेज विभाग के अधिकारियों ने 18 लाख रुपये की लागत से अंबाला शहर बस अड्डा परिसर में चार्जिंग स्टेशन स्थापित किया था। इस चार्जिंग स्टेशन पर बिजली का ट्रांसफार्मर, पैनल और इलेक्ट्रिक बसों को चार्ज करने के लिए चार्जिंग मशीन भी लगी हुई है। यह चार्जिंग स्टेशन खुले में बनाया गया था। शैड बनने से बरसात और धूप से राहत मिलेगी।
विज्ञापन


अंबाला में 50 इलेक्ट्रिक बसें आनी हैं, पहले चरण में पांच बसें ही आएंगी। अंबाला में इलेक्ट्रिक बसों के आने बाद सबसे पहले चरण में बसों को तीन रूटों पर संचालन किया जाएगा। जिसमें अंबाला सिटी बस अड्डा से वाया माॅडल टाउन अंबाला छावनी बस अड्डा, अंबाला सिटी से साहा वाया मॉडल टाउन, अंबाला छावनी और शहर से साहा तक संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed