फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   A place has been identified for a cowshed in Dang Dehri village, Rs 3.50 crore will be spent

Ambala News: डंगडेहरी गांव में गोशाला के लिए जगह चिह्नित, खर्च होंगे 3.50 करोड़

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Apr 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
A place has been identified for a cowshed in Dang Dehri village, Rs 3.50 crore will be spent
अंबाला सिटी। बेसहारा गोवंश की समस्या से निदान दिलाने के लिए नगर निगम की ओर से डंगडेहरी गांव में जगह चिह्नित कर ली गई है। डंगडेहरी में निगम की ओर से गोशाला का निर्माण होगा। इस पर करीब 3 करोड़ 50 लाख रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन

इसके बाद शहर में घूम रहे बेसहारा गोवंश को भेजा जाएगा। निगम ने अभी अस्थाई तौर पर बेसहारा गोवंश के समाधान के लिए कोई कदम नहीं उठाया है। सुल्लर गोशाला में भी निगम की ओर से गोवंश को छोड़ा जाता है। इसके बावजूद शहर में गोवंश की संख्या लगातार बढ़ रही है।
विज्ञापन

पहले देखी जा चुकी है डंगडेहरी में जमीन
दरअसल, निगम के क्षेत्र में गोशाला बनाने के लिए पहले भी कदम उठाए हैं, लेकिन यह योजना अभी तक सिरे नहीं चढ़ी। पूर्व मेयर शक्ति रानी शर्मा और तत्कालीन निगम आयुक्त डॉ. संगीता तेतरवाल ने डंगडेहरी में जगह भी देखी थी। करीब डेढ़ वर्ष बीतने के बाद भी योजना को लेकर कार्य नहीं हुआ। जिससे यह प्रोजेक्ट ठंडे बस्ते में चला गया। अब दोबारा इस प्रोजेक्ट के पूरा होने की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निगम अधिकारियों ने बुलाए गोशाला के संचालक
नगर निगम अधिकारियों की ओर से सोमवार को सुल्लर गोशाला से संचालक बुलाए गए हैं, जिससे कि बेसहारा गोवंश के लिए बातचीत की जा सके। वहीं, सुल्लर गांव में श्रीकृष्ण नंदी गो सेवा धाम के प्रधान रणबीर सिंह ने बताया कि गोशाला में निगम ने पहले करीब 150 गोवंश छोड़े थे। उस दौरान निगम से अनुबंध हुआ था, तब से निगम गोशाला में महीने के डेढ़ लाख रुपये दे रहा था, मगर इस वर्ष का बजट निगम की ओर से अभी नहीं दिया गया है। निगम अधिकारियों ने उनको सोमवार को बुलाया है। अभी गोशाला में भी जगह खाली है। अगर निगम गोशाला में गोवंश भेजता है तो गोवंश को लिया जाएगा।
शहर से गांवों तक हालत खराब
शाम होते ही बेसहारा गोवंश का जमावड़ा सड़कों पर लगता है। यह गोवंश सड़क के बीच में ही बैठ जाते हैं। इस वजह से वाहन चालक भी परेशान होते हैं और हादसा होने का भी डर बना रहता है। कई बार यह गोवंश सड़क पर ही आपस में भिड़ जाते हैं। शहर के जंडली पुल, मॉडल टाउन, प्रेम नगर, सिविल अस्पताल चौक, रामबाग रोड, नदी मोहल्ला, बलदेव नगर, नारायणगढ़ रोड, सेक्टर-9, लक्ष्मी नगर मार्केट, जंडली, सेक्टर-8, 10 और मानव चौक से मटहेड़ी जट्टां गांव तक बेसहारा गोवंश सड़क पर बैठे रहते हैं।
कोट्स

पिछले 10 वर्ष में बेसहारा गोवंश के लिए निगम की ओर से कोई समाधान नहीं किया गया। हाउस में भी यह मुद्दा उठा चुके हैं, लेकिन सरकार ने इसके लिए कोई कदम नहीं उठाया। यह मुद्दा हाउस में पास भी हो चुका है। बेसहारा गोवंश सड़कों पर लोगों को चोटिल कर रहे हैं।


मिथुन वर्मा अधिवक्ता, पार्षद वार्ड-10
वर्जन
डंगडेहरी गांव में गोशाला बनाने के लिए जगह चिन्हित कर ली गई है। निगम की ओर से 3 करोड़ 50 लाख से यहां गोशाला बनाई जाएगी और गोशाला बनने पर बेसहारा गोवंश को वहां शिफ्ट किया जाएगा।
सैलजा सचदेवा, मेयर, नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed