फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   A person who came for treatment of stone died under suspicious circumstances, commotion

Ambala News: पथरी का उपचार करवाने आए व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, हंगामा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Apr 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
A person who came for treatment of stone died under suspicious circumstances, commotion
अंबाला। रोटरी अस्पताल में मंगलवार को पथरी का उपचार करवाने आए मोहड़ा निवासी 45 वर्षीय जसबीर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल स्टाफ पर ही लापरवाही के आरोप लगाते हुए हंगामा किया। कार्रवाई की मांग करते हुए अस्पताल परिसर में ही जमीन पर बैठ गए। सूचना पाकर अंबाला कैंट थाना प्रभारी अजायब और डीएसपी रमेश कुमार मौके पर पहुंचे और मामले को शांत करवाया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को अंबाला छावनी नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।
विज्ञापन

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत से असल कारणों का खुलासा हो पाएगा। परिजनों का आरोप था कि जसबीर को पथरी का दर्द होने के कारण अंबाला छावनी के रोटरी अस्पताल में दोपहर को दाखिल करवाया था। अस्पताल स्टाफ द्वारा इंजेक्शन लगाने के बाद जसबीर की तबीयत अचानक बिगड़नी शुरू हो गई थी और देखते ही देखते चंद मिनटों में मौत हो गई। परिजनों ने चंडीगढ़ पीजीआई के डॉक्टरों से मामले की जांच करवाई की मांग भी उठाई।
विज्ञापन

परिजनों ने यह लगाए आरोप

मृतक के भाई अंग्रेज कुमार ने आरोप लगाए कि मंगलवार दोपहर को दर्द उठने पर भाई जसबीर को अल्ट्रासाउंड के लिए रोटरी अस्पताल लेकर आए थे। अस्पताल स्टाफ ने बताया कि पथरी का छोटा टुकड़ा निकलकर नली में फंस गया है। स्टाफ ने टुकड़े को एमआरसीपी द्वारा निकाले जाने की बात कहीं गई थी। पहले तो परिजनों ने पास के गांव से होने के कारण अस्पताल को अगले दिन आने के लिए बोल दिया था। इतने में स्टाफ ने कहा कि वह इंजेक्शन लगा देंगे। भतीजे को पहले तो बाहर से इंजेक्शन लाने के लिए पर्ची दी। वह सामान लाते रहे। आखिर में फिर अचानक पर्ची लेने के बाद खुद के द्वारा इंजेक्शन लगाने की बात कहीं थी। जैसे ही इंजेक्शन लगाया तो भाई की तबीयत बिगड़ती चली गई। 10 मिनट के अंदर हार्ट चलना बंद हो गया था। परिजनों ने चंडीगढ़ पीजीआई से जांच करवाने के आरोप लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुखेड़ी में किराना दुकान चलाता था मृतक

मृतक के भाई अंग्रेज ने बताया कि जसबीर को कोई दूसरी बीमारी नहीं थी। मंगलवार को वह पहले रिश्तेदारी में ही किसी के देहांत में परिजनों के साथ दुलानी गांव गया था। अचानक दर्द उठने के कारण वह अस्पताल आए थे। जसबीर दुखेड़ी गांव में किराना दुकान चलाता था। मृतक के बाद दो बेटे व एक बेटी है।

वर्जन
मृतक के परिजनों के बयान दर्ज करने के बाद ही आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। शव का बुधवार को अंबाला छावनी नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
अजायब सिंह, थाना प्रभारी अंबाला कैंट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed