{"_id":"67a4ffc0ceb8de1ed804c83a","slug":"a-man-who-swindled-rs-8-lakh-in-the-name-of-getting-a-job-was-arrested-ambala-news-c-36-1-sknl1017-137186-2025-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: नौकरी लगवाने के नाम पर आठ लाख हड़पने वाला काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: नौकरी लगवाने के नाम पर आठ लाख हड़पने वाला काबू
विज्ञापन
अंबाला। हाईकोर्ट में चपरासी की नौकरी लगवाने के नाम पर बलदेव नगर के सेठी इन्कलेव निवासी विजेंद्र सिंह से आठ लाख रुपये हड़पने वाले आरोपी को आर्थिक अपराध शाखा पुलिस ने काबू कर लिया है। आरोपी की पहचान पंजाब के सरहिंद के सेक्टर-8 निवासी चेतन के रूप में हुई है। उसे वीरवार को कोर्ट में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। जांच में सामने आया है कि आरोपी के खिलाफ जिला कुरूक्षेत्र, पंचकूला में कई शिकायतें दर्ज हैं। आरोपी पंजाब में भी कई लोगों से धोखाधड़ी से पैसे हड़प चुका है। रिमांड के दौरान आरोपी से गहनता से पूछताछ की जाएगी।
यह था पूरा मामला
बलदेव नगर के सेठी एनक्लेव निवासी विजेंद्र सिंह ने बताया था कि वह दिल्ली रोडवेज (डीटीसी) में अस्थायी तौर पर बतौर चालक तैनात है। उसके किसी जानकार ने अगस्त 2023 में बताया था कि आरोपी हाईकोर्ट में नौकरी लगवाने का काम करता है। उससे उसकी बड़ी जान पहचान है। दूसरा आरोपी राजदीप खुद हाईकोर्ट में किसी वकील के पास क्लर्क का काम करता है। इसके बाद नौकरी लगवाने का झांसा देकर आरोपियों ने दोनों के 4-4 लाख रुपये ले लिए। काफी समय तक वह टालमटोल करते रहे। फिर बोले कि वह करनाल कोर्ट में नौकरी लगवा देंगे। इस तरह से आरोपियों ने 8 लाख रुपये की राशि भी ले ली और नौकरी भी नहीं लगवाई।
-- -- -- -- -