{"_id":"68f3ddd2df3d69e99606dbea","slug":"a-man-went-to-complain-about-the-labourers-and-his-activa-was-stolen-from-him-ambala-news-c-36-1-sknl1017-151635-2025-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: मजदूरों की शिकायत करने गया व्यक्ति, पीछे से एक्टिवा चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: मजदूरों की शिकायत करने गया व्यक्ति, पीछे से एक्टिवा चोरी
Sun, 19 Oct 2025 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Sun, 19 Oct 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
अंबाला सिटी। सड़क बनाने वाले मजदूरों से झगड़े के बाद शिकायत करने गए व्यक्ति की एक्टिवा चोरी होने का मामला सामने आया है। अंबाला सिटी थाना पुलिस को दी तहरीर में पब्लिक हेल्थ डिपार्टमेंट के कर्मी बंटी कुमार ने बताया कि 17 अक्तूबर की सुबह वह अपनी एक्टिवा पर ड्यूटी से अपने घर जा रहा था। वह पतंजलि स्टोर के सामने रेलवे रोड पर पहुंचा तो सड़क बनाने का कार्य चल रहा था। वह बीच से निकलने लगा तो वहां काम कर रहे कर्मचारी के साथ मेरी से बहस शुरू कर दी, इतने में सभी ने झगड़ा शुरू कर दिया। झगड़े की शिकायत करने वह पुलिस चौकी नंबर दो गया तो पीछे से एक्टिवा चोरी हो गई।
मकान की खिड़की से सेंधमारी, लाखों के आभूषण और नकदी चोरी
अंबाला। सरसेहड़ी रोड स्थित रामपुर में मकान की खिड़की तोड़कर चोर लाखों के आभूषण व नकदी चोरी कर ले गए। महेश नगर थाना पुलिस को दी तहरीर में यमुनानगर के सलेमपुर गांव निवासी कांता ने बताया कि वह अभी सरसेहड़ी रोड स्थित रामपुर में रहता है। 14 अक्तूबर को वह घर आई तो देखा कि खिड़की टूटी थी। भीतर जाकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था। सीसीटीवी का डीवीआर बॉक्स भी गायब था। चोर लाखों रुपये के आभूषण सहित 50 हजार रुपये की नकदी लेकर मौके से भाग गए।