{"_id":"694301c64b5d210333003de9","slug":"a-locked-house-was-burgled-gold-and-silver-jewellery-stolen-ambala-news-c-36-1-amb1001-154827-2025-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: बंद घर में सेंध, सोने व चांदी के गहने चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: बंद घर में सेंध, सोने व चांदी के गहने चोरी
Thu, 18 Dec 2025 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Thu, 18 Dec 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। बंद घर में अज्ञात चोर ने सेंध लगा दी और घर से सोने व चांदी के गहने लेकर भाग गए। पुलिस ने काजीवाड़ा निवासी सोहन लाल की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की है। सोहन लाल ने बताया कि 13 दिसंबर को दोपहर के समय वह परिवार सहित किसी निजी काम से घर को ताला लगाकर बाहर गए थे। दोपहर करीब दो बजे जब वह अपने घर पहुंचे तो देखा कि ताला टूटा हुआ था और घर के अंदर रखे बेड व अलमारी का सामान बिखरा हुआ था। चोर घर में रखे हुए दो सोने के सेट व दो चांदी के सेट व अन्य समान अंगूठी, मंदिर की गुल्लक व पर्स से करीब बीस हजार रुपये चोरी करके ले गए।