फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   A great Nagar Kirtan will be taken out today on the occasion of Prakash Parv

Ambala News: प्रकाश पर्व पर आज निकलेगा महान नगर कीर्तन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Nov 2024 02:40 AM IST
विज्ञापन
A great Nagar Kirtan will be taken out today on the occasion of Prakash Parv
अंबाला। धन धन श्री गुरु नानक देव जी महाराज के प्रकाश पर्व को समर्पित महान नगर कीर्तन का आयोजन बुधवार दोपहर को किया जाएगा। नगर कीर्तन छावनी के हरगोलाल रोड स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा से दोपहर लगभग दो बजे आरंभ होगा और मुख्य बाजारों से होता हुआ रात्रि आठ बजे वापिस गुरुद्वारा साहिब पर संपन्न होगा। नगर कीर्तन में स्कूली बच्चों का बैंड आकर्षण का केंद्र रहेंगे।
विज्ञापन

नगर कीर्तन धन-धन श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी महाराज की छत्र-छाया और पांच प्यारों की अगवाई में निकाला जाएगा। दुकानदारों ने नगर कीर्तन के मार्ग को सजा दिया है और नगर कीर्तन में शामिल होने वाली संगत के लिए मिष्ठान प्रसाद के वितरण की तैयारी भी कर ली है।
विज्ञापन

श्री अखंड पाठ साहिब होंगे प्रारंभ
हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के वरिष्ठ उपप्रधान सुदर्शन सिंह सहगल ने बताया कि 13 नवंबर को सुबह गुरु चरणों में अरदास उपरांत सभी गुरुद्वारा साहिब में श्री अखंड पाठ साहिब आरंभ किए जाएंगे जोकि 15 नवंबर गुरु महाराज के प्रकाश पर्व पर संपन्न किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि अंबाला छावनी के गोबिंद नगर स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में सुबह 10.30 बजे से 11.30 बजे तक छोटे बच्चों का धार्मिक कार्यक्रम करवाया जाएगा। तत्पश्चात कुरुक्षेत्र से आए विशेष कीर्तनी जत्थे संगत को नाम सिमरण करवाएंगे। इस अवसर पर गुरु का अटूट लंगर वितरित किया जाएगा। गुरुपर्व की खुशी में पिछले लगभग सात दिनों से लगातार प्रभातफेरियों का आयोजन भी किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed