फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   A glimpse of the rich culture of Haryana

Ambala News: हरियाणा की समृद्ध संस्कृति की दिखी झलक

Wed, 15 Oct 2025 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Wed, 15 Oct 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
A glimpse of the rich culture of Haryana
शहर के एसए जैन कॉलेज में आयोजित यूथ फेस्टीवल में प्रस्तुति देते हुए विद्यार्थी। प्रवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। एसए जैन कॉलेज में आयोजित 48वें जोनल यूथ फेस्टिवल का दूसरा दिन रहा। कार्यक्रम के दौरान कॉलेज के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, नृत्य, गीत, नाटक और लोककला के माध्यम से हरियाणा की समृद्ध संस्कृति की झलक पेश की। इन प्रस्तुतियों ने उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया और कॉलेज परिसर तालियों की गूंज से भर उठा।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार और पूर्व राज्य मंत्री असीम गोयल की व्यस्तता के कारण मुख्यातिथि के रूप में भाजपा नेता रितेश गोयल ने शिरकत की, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में महेश कुमार जैन मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर और नवकार मंत्र के साथ किया गया। कॉलेज प्रबंधन की ओर से मुख्य अतिथि और वशिष्ठ अतिथि को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

रितेश गोयल ने कहा कि युवा ही देश की असली ताकत हैं और राष्ट्र की प्रगति में उनका योगदान सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि आज का युवा यदि अपने लक्ष्य को पहचान ले और दृढ़ निश्चय के साथ आगे बढ़े तो कोई भी बाधा उसके मार्ग में नहीं टिक सकती। इस अवसर पर रितेश गोयल ने पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार व पूर्व मंत्री असीम गोयल के निर्देशानुसार कॉलेज के विकास के लिए मंत्री कृष्ण लाल पंवार की ओर से 7 लाख रुपये की राशि कॉलेज को देने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर विभिन्न सांस्कृति कार्यक्रम हुए। इनमें क्लासिकल वोकल सोलो में जीएमएन कॉलेज अंबाला कैंट प्रथम, राजकीय महाविद्यालय सेक्टर-1 पंचकूला द्वितीय रहे। क्लासिकल इंस्ट्रूमेंट सोलो प्रर्कष्ण में जीएमएन कॉलेज अंबाला कैंट प्रथम, एसडी कॉलेज अंबाला कैंट द्वितीय रहा। क्लासिकल इंस्ट्रूमेंट सोलो नॉन प्रर्कष्ण में एसडी कॉलेज अंबाला कैंट प्रथम और राजकीय महाविद्यालय कालका द्वितीय रहा। लाइट स्वर इंडियन में जीएमएन महाविद्यालय अंबाला कैंट प्रथम, एसडी कॉलेज अंबाला कैंट द्वितीय रहा। समूह सॉन्ग इंडियन प्रतियोगिता में एसडी कॉलेज अंबाला कैंट प्रथम और एसए जैन कॉलेज अंबाला शहर द्वितीय रहा। फोक इंस्ट्रूमेंट हरियाणवी सोलो में जीएमएन कॉलेज अंबाला कैंट प्रथम और एमपीएन कॉलेज मुलाना द्वितीय रहा।
इसी तरह समूह सॉन्ग हरियाणवी में राजकीय महाविद्यालय कालका प्रथम, एसडी कॉलेज अंबाला कैंट द्वितीय रहा। आर्केस्ट्रा हरियाणवी में राजकीय महाविद्यालय नारायणगढ़ प्रथम और एसडी कॉलेज अंबाला कैंट द्वितीय रहा। सोलो डांस हरियाणवी पुरुष में एसडी कॉलेज अंबाला कैंट प्रथम और एसए जैन कॉलेज अंबाला शहर द्वितीय रहा। रसिया हरियाणवी ग्रुप नृत्य में एसए जैन कॉलेज अंबाला शहर प्रथम और एसडी कॉलेज अंबाला कैंट द्वितीय रहा। संस्कृत ड्रामा में एसए जैन कॉलेज अंबाला शहर प्रथम और जीएमएन कॉलेज अंबाला कैंट द्वितीय रहा। रिचूयल में राजकीय महाविद्यालय अंबाला कैंट प्रथम और जीएमएन कॉलेज अंबाला कैंट द्वितीय रहा। वाद-विवाद अंग्रेजी (पक्ष) में एसडी कॉलेज अंबाला कैंट प्रथम, राजकीय महाविद्यालय अंबाला कैंट द्वितीय रहा।
इसी तरह वाद-विवाद अंग्रेजी (विपक्ष) में एसडी कॉलेज अंबाला कैंट और एसए जैन कॉलेज अंबाला शहर द्वितीय रहा। कोलाज में एसडी कॉलेज अंबाला कैंट प्रथम और एसए जैन कॉलेज अंबाला शहर द्वितीय रहा। क्ले मॉडलिंग में राजकीय महाविद्यालय अंबाला कैंट प्रथम और एसडी कॉलेज अंबाला कैंट द्वितीय रहा। कार्टूनिंग में राजकीय महाविद्यालय अंबाला कैंट प्रथम और राजकीय महाविद्यालय सेक्टर-1 पंचकूला द्वितीय रहा।

शहर के एसए जैन कॉलेज में आयोजित यूथ फेस्टीवल में प्रस्तुति देते हुए विद्यार्थी। प्रवक्ता

शहर के एसए जैन कॉलेज में आयोजित यूथ फेस्टीवल में प्रस्तुति देते हुए विद्यार्थी। प्रवक्ता

शहर के एसए जैन कॉलेज में आयोजित यूथ फेस्टीवल में प्रस्तुति देते हुए विद्यार्थी। प्रवक्ता

शहर के एसए जैन कॉलेज में आयोजित यूथ फेस्टीवल में प्रस्तुति देते हुए विद्यार्थी। प्रवक्ता

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed