फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   A four-member team will inspect the warehouse built on National Highway 44

Ambala News: राष्ट्रीय राजमार्ग 44 पर बने वेयर हाउस की जांच करेगी चार सदस्यीय टीम

Fri, 22 Aug 2025 02:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Fri, 22 Aug 2025 02:22 AM IST
विज्ञापन
A four-member team will inspect the warehouse built on National Highway 44
अंबाला-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर निरीक्षण के दौरान मौजूद एसडीएम व टीम सदस्य। नप
अंबाला। राष्ट्रीय राजमार्ग 44 पर बने वेयर हाउस की जांच चार सदस्यीय टीम करेगी। कैबिनेट मंत्री अनिल विज के निर्देश पर उपायुक्त अंबाला ने टीम का गठन कर दिया है और टीम ने भी जांच शुरू कर दी है। टीम में जिला योजनाकार अंबाला रोहित चौहान, नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी देवेंद्र नरवाल, एनएचएआई से विशाल केशवानी और नगर परिषद के भवन निरीक्षक रमेश कुमार की तैनाती की गई है जोकि आगामी 15 दिनों में अपनी रिपोर्ट तैयार करके अंबाला छावनी के उपमंडल अधिकारी विनेश कुमार को सौंपेंगे।
विज्ञापन

दरअसल कैबिनेट मंत्री के पास शिकायत आई थी कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगातार भवनों का निर्माण हो रहा है। ऐसे में कुछ लोगाें ने बिना नक्शे के निर्माण किया हुआ है और कुछ लोग निर्माण करने की तैयारी में हैं। इस मामले को लेकर कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने उपायुक्त को जांच के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन


पहला निरीक्षण
टीम के गठन के बाद वीरवार को राष्ट्रीय राजमार्ग का पहला निरीक्षण किया गया जोकि अंबाला छावनी बस अड्डे से नगर परिषद के अधीन मोहड़ा सीमा तक था। इस दौरान 20 से 25 के करीब बड़े वेयर हाउस देखने को मिले, जबकि छोटी दुकानों व अन्य भवनों की संख्या 100 से अधिक थी। ऐसे में अब अनधिकृत भवनों पर कार्रवाई निश्चित मानी जा रही है। टीम इन सभी भवनों के दस्तावेजों को खंगालेगी कि वह नियमों के तहत नगर परिषद से मान्यता लेकर बनाए गए हैं या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैबिनेट मंत्री के निर्देश पर उपायुक्त ने टीम गठन के निर्देश दिए थे, इसके तहत चार सदस्यीय टीम बनाई गई है जोकि राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर 44 पर बने वेयर हाउस की जांच करेगी और अपनी रिपोर्ट आगामी 15 दिन में सौंपेगी।
- विनेश कुमार, उपमंडल अधिकारी, अंबाला छावनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed