फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   A fair was held at the Markandeya temple; wrestlers displayed their strength.

Ambala News: मारकंडेय मंदिर पर लगा मेला पहलवानों ने दिखाई ताकत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
A fair was held at the Markandeya temple; wrestlers displayed their strength.
दंगल की शुरुआत कराते महंत। संवाद
बराड़ा। तंदवाली-हरियोली स्थित प्राचीन श्री मारकंडेय मंदिर पर शरद पूर्णिमा के उपलक्ष्य में दो दिवसीय गरबड़े मेले का आयोजन किया गया। मेले में हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश से आए नामी पहलवानों ने अखाड़े में उतरकर दांव-पेंच दिखाए। ये जानकारी आश्रम के संचालक महंत ज्ञान मुनि ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि शरद पूर्णिमा पर आयोजित इस दो दिवसीय मेले में अंबाला, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, पंचकूला सहित उत्तर प्रदेश और पंजाब के विभिन्न जिलों से हजारों लोगों ने मंदिर में पहुंचकर माथा टेका और अपनी मनोकामनाओं के लिए मन्नतें मांगी। कार्यक्रम के अंत में विजेता पहलवानों को मंदिर समिति की ओर से नकद पुरस्कार, पगड़ी और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा मेले में हरियाणवी सांग का भी आयोजन किया गया, जिसे देखने के लिए देर रात तक दर्शकों की भीड़ जमा रही।
विज्ञापन

महंत ज्ञान मुनि महाराज ने बताया कि यह मंदिर लगभग सौ साल से भी अधिक पुराना है। पवित्र मारकंडेय नदी के तट पर स्थित है। लोगों में इस मंदिर के प्रति गहरी आस्था और मान्यता है। मान्यता है कि यहां सच्चे मन से मांगी गई हर मुराद पूरी होती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed