{"_id":"68efe5193ba6b19aca05e6fd","slug":"a-dumper-damaged-electric-poles-and-wires-on-the-national-highway-causing-a-loss-of-rs-755-lakh-ambala-news-c-36-1-amb1001-151499-2025-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: डंपर ने नेशनल हाइवे पर लगे बिजली के खंभे सहित तारें तोड़ी, 7.55 लाख का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: डंपर ने नेशनल हाइवे पर लगे बिजली के खंभे सहित तारें तोड़ी, 7.55 लाख का नुकसान
Wed, 15 Oct 2025 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Wed, 15 Oct 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
नारायणगढ़। तेजगति डंपर ने कालाअंब नेशनल हाइवे पर लगे बिजली के पोल, तारों व अन्य बोर्ड को तोड़ दिया, इससे नेशनल हाइवे को 7.55 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। नेशनल हाइवे के परियोजना अधिकारी सतीश दहिया की शिकायत पर पुलिस ने डंपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सतीश दहिया ने बताया कि 14 अक्तूबर को उन्हें फोन पर सूचना मिली थी कि कालाअंब नेशनल हाईवे पर एक डंपर चालक ने काफी सामान को तहस-नहस कर दिया है, जब मौके पर पहुंच इसकी जांच की गई तो यहां काफी सामान क्षतिग्रस्त पाया गया।
विज्ञापन