फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   A couple was duped of Rs 11.19 lakh in the name of sending them to Canada

Ambala News: कनाडा भेजने के नाम पर दंपती से 11.19 लाख ठगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Sep 2024 07:04 AM IST
विज्ञापन
A couple was duped of Rs 11.19 lakh in the name of sending them to Canada
अंबाला सिटी। कनाडा भेजने के नाम पर शाहाबाद के एक गांव निवासी संदीप कुमार और उसकी पत्नी से 11 लाख 19 हजार 999 रुपये की धोखाधड़ी हो गई। आरोपी पैसे हड़पने के बाद अपना फोन और कार्यालय भी बंद कर फरार हो गए। बलदेव नगर थाना पुलिस ने रचनीत कौर जग्गी और भार्गव नंदा पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता शाहाबाद के एक गांव निवासी संदीप कुमार ने बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ विदेश जाना चाहता था। इसके लिए सिटी के विकास विहार में विश्वास स्टडी एंड ग्लोबल से संपर्क किया था। आरोपी रचनीत कौर जग्गी उर्फ रचना ने विश्वास दिलवाया था कि वह दोनों का कनाडा का वीजा लगवा दूंगी। इसके लिए कुल 15 लाख रुपये का खर्च बताया था। दस्तावेज लेकर पैसे मांगे थे।
विज्ञापन

पहले नाै मई को 3 लाख रुपये दिए थे। बाद में आरोपी ने झांसे में लेकर कुल 11 लाख 19 हजार 999 रुपए खाते में डलवा लिए थे। फिर पैसे मांगने लगे तो पहले वीजा लगवाने के लिए बोला था। आश्वासन मिला था कि वह एक सप्ताह के भीतर आ जाएगा। तभी से फोन बंद आ रहा था। वह कार्यालय पहुंचे तो देखा कि वो भी बंद था। अपने स्तर पर पता चला कि आरोपी कई लोगों से धोखाधड़ी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed