फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   A cloth merchant was duped of Rs 9.23 lakh in the name of investment.

Ambala News: निवेश के नाम पर कपड़ा व्यापारी से 9.23 लाख ठगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
A cloth merchant was duped of Rs 9.23 lakh in the name of investment.
खुद को सेबी से रजिस्टर्ड कंपनी का प्रतिनिधि बताकर विश्वास में लिया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला सिटी। नदी मोहल्ला निवासी एक कपड़ा व्यापारी को शेयर बाजार में मुनाफे का लालच देकर ठगों ने 9.23 लाख की चपत लगा दी। ठगों ने खुद को सेबी रजिस्टर्ड कंपनी का प्रतिनिधि बताकर पीड़ित को विश्वास में लिया और अलग-अलग किस्तों में निवेश के नाम पर राशि हड़प ली।
पुलिस को दी गई शिकायत में मनीष ने बताया कि वह कपड़े की दुकान चलाते हैं। 25 अप्रैल 2025 को उनके पास विनोद शाह नामक व्यक्ति का फोन आया। उसने अपनी कंपनी विजन रिसर्च एंड सॉल्यूशन को सेबी रजिस्टर्ड बताया। इसके बाद कामिनी, प्रीति जैन और मल्होत्रा नामक व्यक्तियों ने उनसे संपर्क किया और अलग-अलग एप के माध्यम से ट्रेड करने की सलाह दी। मनीष ने बताया कि आरोपियों ने शुरुआत में उनसे 1 लाख रुपये निवेश करवाए। इसके बाद मुनाफे का झांसा देकर कभी फीस के नाम पर तो कभी प्रीमियम प्लस प्लान के नाम पर उनसे पैसे ट्रांसफर करवाए गए। पीड़ित ने बताया कि जब उन्हें घाटा होने लगा, तब भी आरोपी उन्हें रिकवरी का लालच देकर निवेश करवाते रहे।
विज्ञापन

सेबी कस्टमर केयर से खुला राज
संदेह होने पर जब पीड़ित ने सेबी के आधिकारिक कस्टमर केयर पर संपर्क किया, तो उन्हें पता चला कि कोई भी रजिस्टर्ड कंपनी व्हाट्सएप के जरिए ट्रेड नहीं देती। ठगी का अहसास होने पर मनीष ने तुरंत 1930 नंबर पर शिकायत दर्ज कराई और अब साइबर थाने में लिखित बयान दर्ज करवाए हैं। साइबर थाना पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए विश्वासघात की धारा 316(2), धोखाधड़ी 318(4), छल करना 319(2) और संगठित अपराधा की धारा 111(2)(बी) के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस अब उन बैंक खातों और मोबाइल नंबरों की डिटेल खंगाल रही है, जिनका इस्तेमाल ठगी के लिए किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed