फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   A car robbed on the National Highway at the tip of a knife

चाकू की नोक पर नेशनल हाईवे पर लूटी गाड़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 21 May 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
A car robbed on the National Highway at the tip of a knife
अंबाला सिटी। अंबाला-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर चाकू की नोक पर चार लुटेरे गाड़ी लूट कर फरार हो गए। पीड़ितों ने थाना बलदेव नगर में शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायतकर्ता अरुण कुमार ने बताया कि वह शिमला के रहने वाले हैं। गत रात्रि वह शाहाबाद से चंडीगढ़ की तरफ अपनी गाड़ी एक्सयूवी 500 से जा रहे थे। जैसे ही वह काकरु मोड़ के पास पहुंचे तो उनकी गाड़ी के पीछे एक मारुति कार आई और उनकी गाड़ी के आगे आकर रुक गई। इस कारण उन्होंने गाड़ी रोक ली।
विज्ञापन

कार से चार व्यक्ति नीचे उतरे। उनमें से एक के हाथ में चाकू था। उन्होंने गाड़ी का शीशा खुलवाया और एक्सीडेंट होने का बहाना बना कर गाड़ी से उतरने के लिए मजबूर किया। वह जैसे ही गाड़ी से उतरे तो उसमें से एक व्यक्ति ने उनके पेट पर चाकू लगा दिया और उनकी गाड़ी को छीन कर मौके से फरार हो गए। इस शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed