{"_id":"5f19c8698ebc3e638150aadf","slug":"a-boy-himanshu-die-in-bike-accident-ambala-news-knl38341396","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंबाला से बाइक पर लौट रहे दो युवकों को कार ने मारी टक्कर, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबाला से बाइक पर लौट रहे दो युवकों को कार ने मारी टक्कर, एक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेज रफ्तार कार ने दो युवकों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में मुलाना निवासी दिव्यांशु की मौके पर ही मौत हो गई जबकि साथी अंकित युवक घायल हो गया। हादसा बुधवार देर रात हुआ। दोनों युवक किसी काम से अंबाला गए हुए थे और देर रात बाइक पर अपने घर वापस लौट रहे थे। जैसे ही उन की बाइक मंगलई गांव के नजदीक पहुंची तो एक तेज रफ्तार इनोवा कार ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया।
इकलौता चिराग बुझा, पिता की पिछले साल हुई थी मौत
24 वर्षीय दिव्यांशु माता पिता का इकलौता बेटा था। करीब एक साल पहले दिव्यांशु के पिता का बीमारी के कारण निधन हो चुका है। दिव्यांशु परिवार में अकेला कमाने वाला था। दिव्यांशु ने चलने से पहले फोन पर अपनी बहन से बात की थी और कहा था कि वह अंबाला से काम निपटा चल दिया है और कुछ देर में ही घर पहुंच जाएगा। लेकिन विधाता को शायद कुछ और ही मंजूर था। पुलिस ने आरोपी वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी है।