फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   A accudes arrested in matter of Duplicate money

नकली नोट प्रकरण में एक और आरोपी धरा

Fri, 11 Dec 2015 12:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अंबाला
ब्यूरो/अमर उजाला अंबाला Updated Fri, 11 Dec 2015 12:50 AM IST
विज्ञापन
नकली नोट बनाने मामले में पुलिस ने गांव बरवाला के रहने वाले आरोपी जगमाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी से सौ-सौ रुपए के नौ नकली नोट भी बरामद किए। विगत दिनों पकड़े गए आरोपी विक्रम सिंह ने रिमांड में आरोपी के नाम का खुलासा किया। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

डीसीपी सुरेंद्रपाल सिंह ने बताया कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने गांव बोडाखेड़ा के नैब सिंह को 24 नवंबर को पंजोखरा से गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी से पुलिस ने सौ-सौ के पांच नकली नोट बरामद किए थे। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर गांव पंजोखरा से ही एक दुकानदार जहां से नैब सिंह ने अपने मोबाइल में 100 रूपए का रिजार्च कूपन डलवाया था। पुलिस ने 100 रूपए का जाली नोट बरामद किया था। आरोपी ने पुलिस पूछताछ में खुलासा किया था कि उसको यह नोट पंचकूला के बरवाला में रहने वाले  कवंरपाल से लिए थे, इसके बाद पुलिस ने कवंरपाल को हिरासत लिया था। इसके पश्चात 29 नवंबर को जंडली पुल के पास पुलिस ने महेश, साहिद हसन व साहबुदीन को गिरफ्तार किया था, इनके पास से 15 लाख के नकली नोट बरामद हुए थे। इन आरोपियों के तार नेपाल से जुड़े हुए थे। अब पुलिस ने आरोपी जगमाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed