{"_id":"68ae2242f606b52f1202e4c5","slug":"a-300-page-charge-sheet-was-presented-against-the-police-station-in-charge-who-was-caught-taking-bribe-ambala-news-c-36-1-sknl1017-148509-2025-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: रिश्वत लेते पकड़े गए थाना प्रभारी के खिलाफ 300 पेज की चार्ज शीट पेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: रिश्वत लेते पकड़े गए थाना प्रभारी के खिलाफ 300 पेज की चार्ज शीट पेश
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। मिट्टी के डंपर गुजारने की एवज में 27 जनवरी को रिश्वत लेते पकड़े गए बराड़ा थाना प्रभारी रहे गुलशन के मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने अपनी चार्जशीट कोर्ट में पेश कर दी है।
300 पेज की चार्जशीट टीम ने 25 अगस्त को अंबाला सिटी एडीजे की कोर्ट में पेश की। इसमें 20 गवाह बनाए गए थे। इस चार्जशीट में आरोपी गुलशन की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। जांच के बाद टीम ने दो ओर बीएनएस की धारा 215, 13-1बी व 13-2 यानी जांच में सहयोग न करना व पहले भी भ्रष्टाचार में संलिप्त पाया जाना जोड़ दी है। पहले टीम द्वारा धारा 7 पीसी एक्ट 1988 के तहत कार्रवाई की थी। अब कोर्ट में आरोप तय होने की प्रक्रिया चलेगी और उसके बाद ट्रायल होगा। मौजूदा समय में आरोपी गुलशन जेल में है।
शिकायतकर्ता बराड़ा के पुष्पा विहार निवासी नरिंद्र कुमार ने बताया था कि वह राजकुमार प्रो.दशमेश अर्थ मूवर बराड़ा का दोस्त है। सहायता के तौर पर दोस्त की फर्म के अकाउंट इत्यादि का काम करता है।
विज्ञापन
राजकुमार के पास आठ डंपर हैं जो मिट्टी डालने का काम करते हैं। सभी डंपर बराड़ा थाना क्षेत्र से होकर गुजरते हैं। उस समय के बराड़ा थाना प्रभारी गुलशन पहले तो बिना वजह से तंग करते रहे।
जब थाने पर जाकर डंपर रोकने का कारण पूछा तो कहा कि सभी गाड़ियां उनके एरिया से निकलती हैं। वह इस एरिया के थाना प्रबंधक हैं और तुम कभी मिलने भी नहीं आए। धमकाते हुए बोले कि अगर वह चाहें तो तुम्हारी एक भी गाड़ी यहां से नहीं निकल सकती है।