{"_id":"53-61346","slug":"Ambala-61346-53","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित कार खंभे से टकराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनियंत्रित कार खंभे से टकराई
Ambala
Updated Thu, 12 Sep 2013 05:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नारायणगढ़। स्थानीय रेस्ट हाउस के नजदीक बुधवार की देर सांय अनियंत्रित होकर एक कार बिजली के खंभे से टकरा गई। हादसे में कार चालक सहित दो बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सामान्य अस्पताल लाया गया, जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। कार चालक सोनू निवासी दौलतपुर (थानाछप्पर) रायपुररानी की ओर से अपने गांव की ओर जा रहा था। नारायणगढ़ रेस्ट हाउस के पास सामने से आ रहे दो बाइकों को उसने अपनी चपेट में ले लिया और कार अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से जा टकराई। घटना में बाइक सवार अजय वासी दुर्गा कॉलोनी और सुखेदव वासी बल्लोपुर गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर से बिजली का खंभा टूट कर गिर गया। घायलों को नारायणगढ़ के सामान्य अस्पताल में लाया गया, जहां उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। पुलिस ने सूचना मिलने पर मौके का मुआयना किया। वहीं, बिजली का खंभा सड़क के बीचाें-बीच गिर जाने के कारण जाम लग गया और शहर की बिजली सप्लाई भी बाधित रही।
विज्ञापन