फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   स्कूल का बिजली बिल भर रहे गुरुजी

स्कूल का बिजली बिल भर रहे गुरुजी

Thu, 12 Sep 2013 05:38 AM IST
Ambala
Ambala Updated Thu, 12 Sep 2013 05:38 AM IST
विज्ञापन
अंबाला। जिले के सरकारी स्कूलों की बिजली किसी भी वक्त गुल हो सकती है। शिक्षा विभाग ने अधिकतर सरकारी स्कूलों के बिजली बिल अदा ही नहीं किए हैं। इसका खामियाजा गुरुजी को भुगतना पड़ रहा है। कनेक्शन कटने के डर से गुरुजी अपनी जेब से स्कूलों की बिजली का बिल भर रहे हैं।
विज्ञापन

सूत्र बताते हैं कि ऐसे स्कूलों की संख्या करीब साठ प्रतिशत है। ऐसे में स्कूल में कार्यरत शिक्षक भी परेशान हो चुके हैं। विभाग में बात करते हैं, तो जवाब मिलता है कि बिल जल्द अदा कर दिए जाएंगे, जबकि विभाग अंतिम तिथि के बाद जुर्माना ठोक देता है। यदि जुर्माना लगता है, तो वह जेब से जाएगा, क्योंकि शिक्षा विभाग इसे अदा नहीं करेगा। स्कूल में बिजली कनेक्शन न कटे, ऐसी स्थिति से बचने के लिए शिक्षक ही मिलकर अपनी जेब से बिजली का बिल अदा कर रहे हैं। शिक्षकों की मानें, तो स्थिति काफी खराब है और यदि जल्द ही कदम नहीं उठाए गए, तो परेशानी हो सकती है।
विज्ञापन

-----

बिजली कटी तो होगी मुसीबत

शिक्षकों ने बताया कि सरकारी स्कूलों के बिजली बिल अदा न करने की सूरत में यदि बिजली कनेक्शन कट जाता है, तो काफी परेशानियां झेलनी पड़ सकती हैं। अभी दिन के समय में जहां गर्मी है, वहीं बिजली कटने की स्थिति में विद्यार्थियों और स्टाफ को दिक्कतें उठानी पड़ेंगी। ऐसी स्थिति में आफिशियल काम भी प्रभावित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---

‘शिक्षा विभाग समय पर बिजली बिल अदा करता है। ऐसी स्थिति मेरी जानकारी में नहीं है। यदि ऐसा है, तो चैक करवाकर इसे क्लीयर करवाती हूं।’
- डा. परमजीत शर्मा, डीईओ अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed