फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   निगम सचिव और ईओ में टकराव!

निगम सचिव और ईओ में टकराव!

Fri, 16 Nov 2012 12:00 PM IST
Ambala
Ambala Updated Fri, 16 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
अंबाला। नगर निगम की शहर शाखा में इन दिनों दो अफसरों में खींचतान चल रही है। यही खींचतान डीसी दरबार तक भी शिकायत के रूप में पहुंच चुकी है। इसी खींचतान के चलते निगम के एक अफसर निगम सचिव ने दूसरे अफसर निगम के ईओ (अधिशासी अधिकारी) के खिलाफ डीसी को शिकायत दी है। इसके चलते डीसी ने ईओ को नोटिस जारी किया है और शिकायत पर तुरंत प्रभाव से स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए गए हैं। अफसरों में इसी खींचतान को लेकर नगर निगम सिटी जोन का माहौल भी तनावग्रस्त है। निगम सूत्रों के अनुसार शहर में बाजारों में लगे अवैध होर्डिंग्स उतारने के लिए डीसी ने निगम सचिव वीरेंद्र सहारण को निर्देश दिए थे। डीसी के आदेशों की पालना करते हुए निगम सचिव खुद स्टाफ के साथ मुहिम पर लग गए। पिछले दिनों निगम सचिव ने शहर को साफ-सुथरा बनाने के उद्देश्यों से खंभों व अन्य जगहों पर लगे अवैध होर्डिंग्स हटवाए। अभियान के दौरान जो भी अवैध होर्डिंग्स व अन्य प्रचार सामग्री को जब्त किया गया, उसे निगम में रखवा दिया गया। जब्त की हुई कुछ होर्डिंग्स को ईओ के निर्देशानुसार रिलीज कर दिया गया। यही बात निगम सचिव को नागवार गुजरी, जिसकी शिकायत उन्होंने डीसी को कर दी। उन्होंने शिकायत में कहा कि निगम कर्मी तो अवैध रूप से लगे होर्डिंग्स उतरवा रहे हैं, मगर ईओ ने सिफारिश आने के बाद कुछ होर्डिंग्स रिलीज करवा दिए। डीसी ने ईओ नगर निगम को नोटिस जारी कर इस मामले में स्पष्टीकरण मांगा है। ईओ ने अभी तक इस नोटिस का जवाब नहीं दिया गया है।
विज्ञापन


ये तो विभाग की आपसी कार्रवाई है। उन्होंने तो अफसरों की एक बैठक में इस बात का जिक्र किया था। वे तो सिर्फ इतना जानते हैं कि उन्होंने अपना काम पूरी जिम्मेदारी से किया है। खुद स्टाफ के साथ लगकर सड़कों पर होर्डिंग्स उतरवाए हैं, उन्हें बिना जुर्माने के सिफारिश पर छोड़े जाना उचित नहीं है। इस मामले में डीसी साहब जो भी उचित समझें, वो कर सकते हैं।
विज्ञापन

-वीरेंद्र सहारण, सचिव, नगर निगम-

मैं इस बारे में कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता। इस बारे में जो भी पूछना है, ज्वाइंट कमिश्नर साहब से पूछें। वह अपना काम पूरी लग्न और ईमानदारी से करते हैं। जो कुछ पूछना है वो ज्वाइंट कमिश्नर बताएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-एके जैन, ईओ, नगर निगम-

निगम सचिव की ओर से एक शिकायत आई थी। यह उतरवाए गए होर्डिंग्स को ईओ द्वारा रिलीज किए जाने का मामला था। इस मामले में ईओ नगर निगम को सोकाज नोटिस जारी कर दिया है। ईओ से इस नोटिस में शिकायत पर अपनी स्थिति क्लियर करने को कहा गया है। अभी इस नोटिस का जवाब उनके पास नहीं पहुंचा है।
-शेखर विद्यार्थी, डीसी और कमिश्नर नगर निगम अंबाला-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed