फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   मम्मी कहकर महिला से लिपटा, ले उड़ा जेवर

मम्मी कहकर महिला से लिपटा, ले उड़ा जेवर

Mon, 12 Nov 2012 12:00 PM IST
Ambala
Ambala Updated Mon, 12 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
अंबाला। छावनी के बस स्टैंड स्थित सब्जी मंडी के पास एक महिला के जेवर ठगने का मामला सामने आया है। दो किशोर महिला को मम्मी-मम्मी कहकर लिपट गए और थोड़ी दूर ले जाकर उसके जेवर ले उड़े। महिला ने लालकुर्ती पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज करवा दी है। पुलिस ने इस मामले में दो अज्ञात किशोरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मायादेवी ने दी शिकायत में बताया कि वह रविवार शाम अंबाला बस स्टैंड पर थी। जब वह महेश नगर जाने के लिए कोई साधन ढूंढ रही थी तभी दो किशोर वहां पहुंचे और उनसे मम्मी-मम्मी कहकर लिपट गए।
विज्ञापन

दोनों ने खुद को अनाथ बताया और उस महिला में अपनी मां की मूर्त दिखने की बात कही। इसके अलावा महिला को उन किशोरों ने इतना भावुक कर दिया कि महिला उनके साथ बस स्टैंड पर घूमने लग गई। उसके बाद थोड़ी दूर सुनसान इलाके में पुल के पास ले जाकर उन किशोरों ने महिला को छोड़ दिया। लेकिन किशोरों के जाने के बाद उस महिला ने जब देखा तो उसकी अंगुलियों में से सोने की दो अंगूठियां व कानों की बालियां गायब थी। ये देखकर महिला दंग रह गई और तुरंत लालकुर्ती पुलिस चौंकी पुलिस पहुंची। पुलिस ने पहले तो तुरंत किशोरों को आसपास ढूंढा। मगर किशोर नहीं मिले, जिसके बाद पुलिस ने फिलहाल दोनों किशोरों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed