फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   935 children found in out of school survey

Ambala News: आउट ऑफ स्कूल सर्वे में मिले 935 बच्चे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
935 children found in out of school survey
अंबाला सिटी। शिक्षा विभाग को जिले में आउट ऑफ स्कूल सर्वे में 935 बच्चे मिले हैं। जिला परियोजना समन्वयक कार्यालय की ओर से एक से 15 जनवरी तक सर्वे कराया था। अब इन विद्यार्थियों को अप्रैल से नाै महीने का ब्रिज कोर्स कराया जाएगा।
विज्ञापन

विभाग की रिपोर्ट के अनुसार खंड टू में सबसे ज्यादा 310 आउट ऑफ स्कूल बच्चे मिले हैं। सहायक परियोजना समन्वयक हरजिंद्र सिंह ने बताया कि यह सर्वे जनवरी माह में चलाया गया था। जिले के राजकीय स्कूलों में 47 केंद्र चल रहे हैं, जहां इन विद्यार्थियों को पढ़ाया जाएगा। सर्वे में 375 लड़कियां और 560 लड़के मिले हैं। अप्रैल से इन विद्यार्थियों को 9 महीने का ब्रिज कोर्स करवाया जाएगा। इसके उपरांत उनकी आयु के अनुसार बच्चों को राजकीय स्कूलों में दाखिल कराया जाएगा, जिससे कि वह मुख्यधारा में शामिल हो सकें।
विज्ञापन

विभाग की ओर से बीते वर्ष में आउट ऑफ स्कूल विद्यार्थियों को पढ़ाने के लिए वालंटियर रखे थे। इन वालंटियर ने सर्वे किया। यह सर्वे विभाग की ओर से हर वर्ष करवाया जाता है, जिससे कि स्कूल न जाने वाले बच्चों को स्कूलों में दाखिला कराया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्वे में इन खंड में मिले इतने बच्चे
खंड लड़कियां लड़के कुल
वन 13 93 106
टू 109 201 310
शहजादपुर 72 97 169
नारायणगढ़ 77 52 129
साहा, बराड़ा 104 117 221
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed