{"_id":"5f1206c98ebc3e639103fdf3","slug":"8th-death-from-corona-in-ambala-ambala-news-knl376351103","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से जिले 8वीं और शहजादपुर में पहली मौत, 84 नए संक्रमितों से आंकड़ा पहुंचा 820","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से जिले 8वीं और शहजादपुर में पहली मौत, 84 नए संक्रमितों से आंकड़ा पहुंचा 820
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुक्रवार को कोरोना से संक्रमित शहजादपुर निवासी 65 साल के बुजुर्ग की मौत हो गई । वह कैंसर से भी ग्रसित थे, इनसे 24 घंटे पहले वीरवार रात बलदेव नगर निवासी एक व्यक्ति की भी मौत हो गई थी। इस तरह अब तक अंबाला जिले में 8 लोगों की मौत हो चुकी हैं। जबकि शहजादपुर में यह पहली मौत है, 6 मौत अंबाला छावनी और एक मौत बलदेव नगर में हुई है। इधर कपड़ा मार्केट की संक्रमण चेन टूटने का नाम नहीं ले रही हैं। यहां पर लगातार मरीज सामने आ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शुक्रवार को ओल्ड कपड़ा मार्केट में कैंप कर लोगों के सैंपल लिए हैं।
जान गंवाने वाला बुजुर्ग कैंसर का मरीज था। कुछ दिन पहले इनके घर में शादी थी। सीएमओ के अनुसार बुजुर्ग का लीवर खराब हो चुका था और आंतों में कैंसर था। इनको इलाज के लिए पहले नारायणगढ़ अस्पताल फिर सेक्टर 32 चंडीगढ़ भेजा गया था। वहां उपचार के दौरान मौत हो गई। इस बीच इनका कोरोना टेस्ट कराया गया था जो पाजिटिव आया है। उनका दाह संस्कार रेड क्रॉस सोसायटी सेक्टर 32 चंडीगढ़ में किया जाएगा । मरने वाले के घर में 6 लोग है। एक लड़का अभी चंडीगढ़ है और 5 लोगों को घर में क्वारंटीन किया गया है और इनके संक्रमण में आने वाले की टीम जांच कर रही है।
शुक्रवार को कोरोना के 84 केस समने आए हैं। इसमें 45 मरीज अंबाला सिटी से हैं और 26 मरीज कैंट से हैं। दो मरीज मुलाना से और दो मरीज नारायणगढ़ से हैं। इसके अलावा शहजादपुर से तीन मरीज और 6 केस चौड़मस्तपुर से हैं। अब कुल मरीजों की संख्या बढ़ कर 820 हो गई है। 107 मरीज हुए कोरोना मुक्त हुए हैं। अब कुल एक्टिव मरीज 266 हैं। जिले में 450 एंटीजन टेस्ट किए गए। इसमें से 9 मरीज कोरोना पाजिटिव मिले हैं। अब जिले में कुल सैंपल की संख्या 25 हजार 267 हो गई है।