फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   8.90 lakh cheated in the name of sending daughter to Canada

Ambala News: बेटी को कनाडा भेजने के नाम पर 8.90 लाख ठगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 18 May 2023 02:16 AM IST
विज्ञापन
8.90 lakh cheated in the name of sending daughter to Canada
अंबाला। महंत ने बेटी को कनाडा भेजने की बात कहते हुए महिला से आठ लाख 90 हजार की धोखाधड़ी कर ली। बताया जाता है कि महिला महंत पर बहुत विश्वास करती रही, लेकिन महंत ने महिला को अपनी बातों में फंसाकर रुपये हड़ता रहा।
विज्ञापन

अंबाला छावनी की चंद्रपुरी कॉलोनी निवासी बलजीत कौर ने बताया कि 20 मार्च 2021 को वह गांव मछौंडा में अपने जानकार दलजीत सिंह के बेटे के जन्मदिन पर गई थी। यहां उसकी मुलाकात गांव खतौली निवासी महंत जसपाल नाथ से हुई। महिला ने बताया कि महंत की बातें सुनकर उसकी बातों से काफी प्रभावित हुई। इसके बाद से ही वह महंत के डेरे गांव खतौली जाने लगी। उसने महंत जसपाल नाथ को अपना गुरु मान लिया। कुछ समय बाद महंत ने उसे कहा कि आपकी बिटिया विदेश जाकर हमेशा खुश रहेगी।
विज्ञापन

महिला ने बताया कि आरोपी महंत ने किसी हरजिंद्र सिंह नाम के युवक से बात कराई। हरजिंद्र ने बताया कि उसकी बहन और जीजा कनाडा में रहते हैं और उनका होटल व ट्रांसपोर्ट का बिजनेस है। आरोपी ने कहा कि वह आपकी बिटिया को होटल में मैनेजर की पोस्ट पर लगवा दूंगा। यह बात सुनकर महिला महंत की बातों में आ गई। बलजीत कौर ने बताया कि हरजिंद्र के कहे अनुसार, 90 हजार एक खाते में और 1.50 लाख रुपए गूगल-पे से ट्रांसफर कर दिये। आरोपी ने वीजा के लिए 6.50 लाख रुपए मांगे। उसने अपने जानकार दलजीत सिंह से 6.50 लाख रुपए उधार लिए और महंत को दे दिए। लेकिन आरोपियों ने अभी तक भी उसकी बेटी को कनाडा नहीं भेजा। महिला ने बताया कि वह आरोपी हरजिंद्र सिंह से कभी नहीं मिली और न उसने देखा। जैसा गुरु जी करते थे वैसे ही भरोसा कर लेती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed