{"_id":"5f2f0e1e8ebc3e3cdf0448ac","slug":"88-new-case-of-corona-is-found-in-ambala-ambala-news-knl40161577","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना के 88 नए केस मिले, सीआईए-स्वास्थ्य विभाग और बैंक का कर्मचारी निकला संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना के 88 नए केस मिले, सीआईए-स्वास्थ्य विभाग और बैंक का कर्मचारी निकला संक्रमित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना का कहर जिले में बरकरार है। शनिवार को जिले में 88 नए केस सामने आए हैं। पुराने 51 मरीज कोरोना से मुक्त कर दिए गए। इनमें शहर अस्पताल से 45 वर्षीय कर्मी, सीआईए नारायणगढ़ से पुलिस कर्मी और हाउसिंग बोर्ड कालोनी से एसबीआई का कर्मी भी संक्रमित पाया गया है। अब जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 2054 हो गई है।
जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 388 हो गई है। जिले में अभी तक 1647 मरीजों को कोरोना से मुक्ति मिल चुकी है जबकि 19 की मौत हो चुकी है। शनिवार को जो नए 88 केस सामने आए उसमें सबसे ज्यादा 32 सिटी में और 19 मरीज अंबाला कैंट से, एक मरीज मुलाना से 8 मरीज नारायणगढ़ से और 10 शहजादपुर से, 3 बराड़ा से, 15 चौड़मस्तपुर से सामने आए हैं।
42 हजार के पार हुए सैंपल
स्वास्थ्य विभाग ज्यादा से ज्यादा लोगों के सैंपल लेने में जुटा है ताकि संक्रमण को बढ़ने से रोका जा सके। अब तक 42 हजार 144 सैंपल लिए जा चुके हैं। लेकिन दूसरी तरफ बहुत से लोग सैंपल देने में कतरा रहे हैं। ऐसे में कोई संक्रमित होता है और उसे जुकाम या अन्य लक्ष्ण मिलते हैं तो वह सैंपल नहीं दे रहा है। नतीजा उसके परिवार के लोग भी संक्रमित हो रहे हैं। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत अभियान चला कर स्वास्थ्य विभाग गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच कर रहा है और उनका कोरोना टेस्ट किया जा रहा है।
विज्ञापन
---------------------
सेक्टर 9 ने बढ़ाई टेंशन:-
शनिवार को सेक्टर 9 से कोरोना के 10 नए केस सामने आए हैं। इसके अलावा मोती नगर, सोनिया कालोनी, जग्गी कालोनी, समेत कैंट के बोह में जेडी फार्म के पास से कोरोना के चार केस मिले हैं। सेक्टर 9 में अब लगातार केस बढ़ने से स्वास्थ्य विभाग की दिक्कतें बढ़ती जा रही हैं।
----------------------
कुछ लोग सैंपल देने से कतरा रहे है, ऐसा कर वह बीमारी को फैलाने का काम कर रहे हैं। शनिवार को नए 88 केस सामने आए हैं जबकि 51 को डिस्चार्ज कर दिया गया है।
डॉ. कुलदीप सिंह, सीएमओ अंबाला।