फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   :ुडा ने की कायापलट की तैयारी, फ्लैट्स की आस में 919 पात्र

:ुडा ने की कायापलट की तैयारी, फ्लैट्स की आस में 919 पात्र

Wed, 12 Sep 2018 01:05 AM IST
Updated Wed, 12 Sep 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
:ुडा ने की कायापलट की तैयारी, फ्लैट्स की आस में 919 पात्र
सेक्टर 33, 34 में बर्बाद हो रहे फ्लैट्स और पार्क की हुडा ने ली सुध, रिपेयरिंग के लिए कागजी कार्रवाई शुरू
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। हुडा सेक्टर 33 व 34 में बर्बाद हो रहे फ्लैट्स व पार्क की सुध लेते हुए इसकी कायापलट की तैयारी हुडा ने शुरू कर दी है। इसके लिए कागजी कार्रवाई की जा रही है, जबकि माना जा रहा है कि जल्द ही रिपेयरिंग के लिए टेंडर फाइनल कर काम को अलाट किया जाएगा। ऐसे में जहां मौजूदा समय में इन सेक्टरों में रह रहे लोगों को बेहतर माहौल मिल सकेगा, वहीं अप्रैल में ड्रॉ में निकाले गए 919 परिवारों को भी आशियाने का सपना पूरा होगा।
यह है मामला
साल 2008 में कैंट के घसीटपुर क्षेत्र में सेक्टर 33 व 34 को डेवलप करने का काम शुरू हुआ था। इन दोनों सेक्टरों में 1640 फ्लैट बनाए गए थे, जिनको टपरीवासी, झुग्गी झोंपड़ी वासियों को अलाट करना था। इसके लिए जिलेभर से आवेदन मांगे गए थे, जिनमें बीपीएल परिवारों ने भी आवेदन किया था। इनमें से दो चरणों में 559 फ्लैट पहले ही झुग्गी-झोंपड़ी में रहने वाले गरीब परिवारों को उपलब्ध करवाए जा चुके हैं। बीपीएल परिवारों के लिए 920 फ्लैट चिन्हित थे, लेकिन आवेदन 919 लोगों द्वारा किया गया था। अप्रैल में ड्रा के माध्यम से सभी 919 बीपीएल परिवारों को यह फ्लैट आसान किस्तों पर दिए गए हैं। इसके अलावा शेष 162 फ्लैट अन्य श्रेणियों से संबंधित हैं और उन्हें अलॉट करने के लिए प्रक्रिया अपनाकर वह भी योग्य लाभपात्रों को उपलब्ध करवाए जाएंगे।
विज्ञापन

यह की है हुडा विभाग ने तैयारी
दोनों सेक्टरों में वे फ्लैट्स, जो आवंटित नहीं हो पाए हैं, काफी जर्जर हो चुके हैं। इन फ्लैट्स में रिपेयर वर्क कराया जाना है, जिसके कारण यह फ्लैट्स आवंटित नहीं हो पाए हैं। इसी तरह इन सेक्टरों के पार्क भी जर्जर हालत में है, जिसे लेकर काफी समय से कुछ नहीं किया गया है। अब हुडा विभाग इस मामले को आगे बढ़ाने की तैयारी कर रहा है। इसकी रिपेयर व पार्कों को रखरखाव के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर रहा है। यह टेंडर अलाट होने के बाद पार्क व रिपेयरिंग का काम शुरू किया जाएगा। माना जा रहा है कि जल्द ही यह कार्य पूरा होने के बाद उन लोगों, जिनके ड्रा अप्रैल में निकाले गए थे, यह फ्लैट्स आवंटित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
कोट
इन दोनों सेक्टरों में फ्लैट्स की रिपेयर वर्क व पार्कों को दुरुस्त करने के लिए पेपर वर्क शुरू कर दिया है। एस्टीमेट व टेंडर लगाकर वर्क अलाट किया जाएगा। इसका काम पूरा होने के बाद पात्रों को यह फ्लैट्स आवंटित किए जाएंगे।
- सतेंद्र सिवाच, कार्यकारी अधिकारी, हुडा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed