{"_id":"5b60be794f1c1bee748b71d0","slug":"81533066873-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली निगम नहीं बदल रहा खराब एलईडी लाइटें, गारंटी के बाद भी उपभोक्ताओं की हो रही फजीहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली निगम नहीं बदल रहा खराब एलईडी लाइटें, गारंटी के बाद भी उपभोक्ताओं की हो रही फजीहत
Updated Wed, 01 Aug 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वारंटी पीरियड में खराब एलईडी लाइट नहीं बदल रहा निगम
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। एक ओर सरकार जनता को एलईडी ट्यूब लाइट लगवाने का आह्वान कर रही है, दूसरी ओर इन्हें बदलवाने के लिए विद्युत निगम कार्यालय में पहुंच रहे उपभोक्ताओं की फजीहत हो रही है। उन्हें वारंटी के बावजूद खराब लाइट की रिप्लेसमेंट नहीं मिल रही है जिस वजह से सरकार की एलईडी योजना पर ही सवाल खड़े हो रहे हैं।
दरअसल, बीते वर्ष बिजली बोर्ड के कार्यालयों में उपभोक्ताओं को सस्ती दरों में एलईडी लाइट्स दी गई थीं। एक कंपनी को यह कांट्रेक्ट निगम ने अलाट किया था। एलईडी ट्यूब लाइट बाजार से सस्ती दरों में उपभोक्ताओं को प्रदान की गई थीं। लाइट्स देने के साथ-साथ कंपनी द्वारा इन पर एक वर्ष की गारंटी भी प्रदान की गई थी। मगर, अब गारंटी पीरियड में ही यह लाइट्स खराब हो रही हैं। इन्हें बदलवाने के लिए कई उपभोक्ता बिजली निगम के अलग-अलग सब डिवीजनों के चक्कर काट रहे हैं, मगर यहां से उन्हें मायूस ही वापस लौटना पड़ रहा है। जहां एलईडी लाइट्स प्रदान की जाती थी वहां पर प्राइवेट कंपनी के कर्मी बीते कुछ दिनों से बैठ ही नहीं रहे हैं न ही इस संबंध में कोई जानकारी प्रदान की जा रही है। उपभोक्ता कैंट निवासी अमित, सुनील, अवतार आदि ने बताया कि उन्होंने बिजली निगम के कर्मियों से इस बारे में पूछा तो उन्होंने भी कर्मियों के बारे में जानकारी होने की बात से इंकार कर दिया। उनका कहना था कि इस संबंध में उनके पास कोई भी जानकारी नहीं है। उन्होंने बताया कि वारंटी के बावजूद लाइट्स खराब हैं और इन्हें बदलवाने के लिए कई चक्कर लगा चुके हैं।
नहीं बदली गईं खराब लाइटें
करधान निवासी निर्मला देवी, प्रीतो देवी व रक्षा ने बताया कि जून 2016 में एलईडी लाइट्स बिजली विभाग से खरीदी थीं। नवंबर 2017 में लाइटें खराब हो गईं। उन्हें बदलवाने गए तो बताया कि ठेका रिन्यू होगा तो मिल जाएंगी। जब वे दोबारा गए तो ठेकेदार नहीं मिला। अधिकारियों ने बताया कि हमारा उनसे कोई लेना-देना नहीं है। ठेकेदार के जाने के बाद नहीं बदले गए
विज्ञापन
ज्ञानमार्ग निवासी राजू ने बताया कि उनकी तीन लाइटें फ्यूज हो गईं। इन्हें बदलवाने गए तो बिजली निगम ने मना कर दिया। उन्होंने बताया कि ठेकेदार के जाने के बाद बदला नहीं जा सकता।