फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   - दूसरी स्टेट से खेलने वाले खिलाडिय़ों पर कसी जाएगा लगाम

- दूसरी स्टेट से खेलने वाले खिलाडिय़ों पर कसी जाएगा लगाम

Tue, 24 Apr 2018 01:48 AM IST
Updated Tue, 24 Apr 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
- दूसरी स्टेट से खेलने वाले खिलाडिय़ों पर कसी जाएगा लगाम
जिले के हर फुटबॉल खिलाड़ी का होगा रजिस्ट्रेशन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट।
फुटबॉल खिलाड़ियों के दूसरे जिले या राज्य के लिए खेलने के चलन पर रोक लगाने की कवायद की जा रही है। ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन (एआईएफएफ) ने निर्देश जारी किए हैं कि हर फुटबॉल खिलाड़ी का रजिस्ट्रेशन स्थानीय फुटबाल एसोसिएशन के माध्यम से कराया जाए। इसको लेकर जिला फुटबॉल एसोसिएशन ने पत्र जारी किया है।
जानकारी मुताबिक एआईएफएफ की योजना है कि देशभर के फुटबॉल खिलाड़ियों का रजिस्ट्रेशन कराया जाए, ताकि यह पता चल सके कि कौन सा खिलाड़ी किसके लिए खेलता है। अभी तक यह देखा गया है कि एक स्टेट का खिलाड़ी दूसरी स्टेट या फिर जिला का खिलाड़ी दूसरे जिला के लिए टूर्नामेंट खेलता है। इसको रोकने के लिए ऑल इंडिया फुटबॉल एसोसिएशन ने योजना बनाई है। योजना के तहत हर खिलाड़ी चाहे वह जिला स्तर पर खेल रहा है या फिर नेशनल लेवल पर, उसका रजिस्ट्रेशन कराया जाएगा। इसके बाद यह पता चल सकेगा कि कहीं कोई खिलाड़ी किसी अन्य स्टेट के लिए तो नहीं खेल रहा है।
विज्ञापन


जिले में है 12 क्लब और 600 खिलाड़ी
जिला में फुटबॉल खेल से जुड़े 12 क्लब अस्तित्व में हैं और अंडर-14, अंडर-17, अंडर-21 तथा सीनियर लेवल के करीब 600 खिलाड़ी है। इनमें स्कूल लेवल पर खेलने वाले खिलाड़ी भी शामिल हैं। इसके लिए जिला स्तर पर मंगलवार से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को शुरू किया जाएगा, ताकि इन खिलाड़ियों का रजिस्ट्रेशन करवाकर नेशनल बॉडी को भेजा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


फुटबॉल में अंबाला की है देश में पहचान
अंबाला की फुटबॉल में देशभर में अच्छी पहचान रही है। अंबाला में हीरोज क्लब की टीम अपने समय में काफी मजबूत मानी जाती थी। इस टीम ने अंबाला में मोहन बागान, मोहम्डन स्पोर्टिंग सहित अन्य नामी क्लबों की टीमों को अंबाला में धूल चटाई थी। अंबाला कैंट में इस खेल को लेकर फुटबॉल चौक भी बनाया गया।


एआईएफएफ ने निर्देश जारी किए हैं कि जिले के हर फुटबॉल खिलाड़ी का रजिस्ट्रेशन कराया जाए। इसके लिए जिला फुटबॉल एसोसिएशन की ओर से लेटर जारी किए गए हैं और यह प्रक्रिया जल्द ही शुरू की जाएगी। इसका मकसद खिलाड़ियों को उनके जिले और राज्य के बाहर अन्य राज्यों से खेलने पर लगाम लगाना है। - ललित चौधरी, सचिव हरियाणा फुटबॉल एसोसिएशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed